केकेआर का कमाल, जिंदा डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी

– डायरेक्टर  ने भी मजे लिए, यूजर्स बोले, छाए गए गुरु

मुंबई। अक्सर नामचीन हस्तियों से पंगा लेने में माहिर बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। केआरके के नए ट्वीट से सोशल मीडिया पर एकाएक सनसनी फैल गई। उन्होंने ट्वीट कर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को मृत बताकर श्रद्धांजलि तक दे डाली। इसके जबाव में अनुराग कश्यप ने भी मजेदार ट्वीट किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता कमाल आर खान ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर किए ट्वीट में लिखा कि आपकी आत्मा को शांति मिले। अनुराग कश्यप. वह बहुत ही अच्छे और महान स्टोरी टैलर थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे सर। इस फोटो के साथ केआरके ने अनुराग कश्यप की फोटो भी शेयर की थी। इस ट्वीट पर डायरेक्टर अनुराग ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केआरके के ट्वीट पर मजेदार कमेंट भी किया है। कमाल आर खान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा कि कल यमराज के दर्शन हुए। आज यमराज खुद घर वापस छोड़ कर गए। बोले. अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ/भक्त उसका विरोध नहीं करेंगे तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उन्हें सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे। अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेता की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने अनुराग कश्यप के रिप्लाई पर कमेंट कर लिखा. छा गए गुरु। एक अन्य यूजर्स ने लिखा. आप शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाए बिना कहीं नहीं जा सकते। एक ने कहा. अरे इस ट्वीट तक तो ठीक था, मगर नागरिकों ने आपको खतरनाक श्रद्धांजलि तक दे डाली कमेंट बॉक्स में।