संपत्ति के बदलते प्रकार एवं बढ़ते आकार की पैमाइश करने में जुटा निगम

-हाउस टैक्स के 2193 नोटिस किए जारी, नगर आयुक्त ने की सेल्फ एसेसमेंट की अपील

गाजियाबाद। नगर निगम के टैक्स विभाग द्वारा संपत्ति का रिव्यू का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके क्रम में संबंधित जोनल प्रभारी व टीम संपत्ति का स्थलीय निरीक्षण कर टैक्स रिव्यू का कार्य कर रही है। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर जाकर संपत्ति की जांच कर टैक्स का रिव्यू करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने गुरुवार को स्वयं जाकर कई संपत्तियां का स्थलीय निरीक्षण किया। मोहन नगर जोन अंतर्गत राजेंद्र नगर क्षेत्र में जोनल प्रभारी के कई संपत्ति का रिव्यू किया गया। जिसमें बड़े हुए क्षेत्रफल के अनुसार संपत्ति कर लगाने के निर्देश भी दिए। नगर निगम अधिनियम 222 के अंतर्गत संपत्ति रिव्यू की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। समस्त जोनल प्रभारी ने लगभग 2193 नोटिस भी जारी किए हैं।

साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, हर्ष कंपाउंड अर्थला आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर जोन, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया कवि नगर जोन लोहिया नगर इंडस्ट्रियल एरिया कवि नगर, विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र को अधिनियम 222 के अंतर्गत नोटिस जारी किए हैं। इसी क्रम में वसुंधरा जोन स्थित होटल रेस्टोरेंट अस्पताल को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सिटी जोन में भी कई क्षेत्रों में पंचवटी इत्यादि में प्रॉपर्टी रिव्यू के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा कई सम्मानित करदाता सेल्फ एसेसमेंट करके अपना हाउस टैक्स रिव्यू कर रहे हैं।

नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि अपनी संपत्ति का सेल्फ एसेसमेंट कर नगर निगम के जोनल कार्यालय में जमा कर सकते हैं और अपनी संपत्ति के हाउस टैक्स को रिव्यू करने की अपील की गई।  जनप्रतिनिधियों द्वारा भी शहर वासियों को अपनी बढ़ी हुई संपत्ति का आकार और अपनी संपत्ति का प्रकार का खुद रिव्यू करते हुए संबंधित जोनल कार्यालय में संपर्क करते हुए संपत्ति का रिव्यू करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।