नगर आयुक्त ने किया विजय नगर में पानी की समस्या का समाधान 7 घंटे में 8 नलकूपों की करवाई मरम्मत

गाजियाबाद। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की दिशा में जल निगम द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे है। साथ ही विजयनग जोन में विशेष ध्यान देते हुए जलापूर्ति की व्यवस्था सुधारने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर अपनी निगरानी तेज कर दी है। दरअसल मंगलवार को संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त के समक्ष वार्ड-3 के पार्षद ने क्षेत्र में मोटर खराब करने की समस्या से अवगत कराया था। विजय नगर में जलापूर्ति की व्यवस्था बनी रहे जिसके लिए जलकल विभाग ने लोगों की सहूलियत के लिए 10 दिनों में करीब 13 मोटर को बदला, मगर उसके बाद भी असामाजिक तत्वों द्वारा मोटर को खराब किया जा रहा है। शिकायत तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विजय नगर जोन में जलापूर्ति की व्यवस्था को बनाए रखते हुए उनकी निगरानी करने के लिए भी टीम को निर्देश दिए है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद केपी आनंद ने सहायक अभियंता जल आस कुमार के साथ के साथ बुधवार को विजयनगर जोन के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुदृद्ध करने के लिए 7 घंटे में आठ स्थानों की मोटर को मरम्मत का कार्य कराया। साथ ही क्षेत्र वासियों को घर-घर तक पानी पहुंचाया गया।

महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद केपी आनंद ने बताया कि महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार पानी की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता पर किया जा रहा है। विजयनगर से प्राप्त समस्या का संज्ञान लेते हुए विजयनगर जोन के सभी वार्डों में निरीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार कार्यवाही भी की गई। वार्ड संख्या 48 वाल्मीकि बस्ती ई ब्लॉक, वार्ड संख्या 55 मछली मार्केट के सामने, वार्ड संख्या 55 डी ब्लॉक गोल्डन स्कूल के पीछे कृष्णा पार्क, वार्ड संख्या 55 ए ब्लॉक, वार्ड संख्या 15 राहुल विहार सेकंड, वार्ड संख्या 26 गली नंबर 5 गऊ पूरी, वार्ड संख्या 3 रविदास गेट के सामने, वार्ड संख्या 3 एच ब्लॉक पार्क, पर लगे हुए नलकूपों की मोटर को प्राथमिकता पर ठीक कराया गया। साथ ही वहां पर सहायक अभियंता जल आस कुमार व संबंधित टीम को निगरानी रखने के लिए भी निर्देश दिए गए।

नगर निगम के जलकल विभाग के साथ-साथ जल निगम को भी बेहतर कार्य करने के लिए कहा गया है। जल निगम के ऐसे स्थान जहां पर जल संकट पैदा होने की संभावना है। वहां पर आपसी समन्वय करते हुए तेजी से कार्यवाही कराई जाने के लिए निर्देश भी दिए गए। विजयनगर की समस्या का समाधान करने पर अधिकारियों की टीम निरंतर निरीक्षण कर रही है। जिसके क्रम में हर घर पानी पहचाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान के रूप में नलकूपों की मरम्मत कराई गई। इसी के साथ लगे हुए हैंडपंप की भी मॉनिटरिंग की गई। पानी के टैंकरों को भी विजयनगर जोन में आवश्यकता अनुसार लगाया गया है। जिससे विजय नगर में जलापूर्ति की समस्या न रहे।