वेस्ट से बेस्ट बनाने की अनूठी मुहिम में जुटा नगर निगम

-वेस्ट से बेस्ट बनाए गए पार्क का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाए गए पार्क में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाए जाने पर अब लोग इसका खूब लुत्फ उठा रहे है। बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ सिटी जोन क्षेत्र अंतर्गत कंपनी बाग के वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। पार्क में टायरों आदि से वेस्ट से सुसज्जित किया गया। नगर निगम ने ऐसी वस्तुओं से पार्क को व्यवस्थित किया। जो कचरा थी। उन्हें इस्तेमाल कर भव्य पार्क बनाया गया। इसे वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम दिया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही शहरवासियों को समर्पित किया जाएगा। इसका उद्घाटन जुलाई के पहले सप्ताह में किया जाएगा। शहर के अन्य पार्क भी इसी की तर्ज पर व्यवस्थित करने की योजना बनाई जा रही है।कचरे को पुन: इस्तेमाल में लेकर इसका उपयोग किया जा रहा है। शहर के चौराहों पर भी वेस्ट से बेस्ट की मुहिम के तहत कार्य करने की योजना बनाई गई है। इसमें शहर की एनजीओ का भी सहयोग लिया जाएगा। महापौर व नगर आयुक्त लगातार कचरा निस्तारण को लेकर कार्य कर रहे हैं। ट्रिपल आर पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।नगर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र के पार्कों में इसी तरह से सुसज्जित किए जाएंगे। सिटी जोन क्षेत्र के बाद वसुंधरा जोन क्षेत्र में एक पार्क को चिन्हित कर इसमें कार्य जल्द शुरू होगा।