नगर निगम ने गृहकर बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए बनाई रणनीति

-नगर निगम के पांचो जोन में चलेगा हाउस टैक्स वसूली अभियान
-नोटिस मिलने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई: डॉ. संजीव सिन्हा

गाजियाबाद। नगर निगम गृहकर के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के साथ ही अपनी कार्रवाई को धार देते हुए कार्ययोजना तैयार कर ली है। नगर निगम के पांचों जोनल में हाउस टैक्स वसूली अभियान को बढाते हुए कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम लंबे समय से हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए संपत्ति सील करेगा और छोटे बकायेदारों के सीवर और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। नगर निगम ने आय बढ़ाने के अपने सबसे बड़े स्रोत गृहकर पर पूरा ध्यान लगा दिया है। बकायेदारों को नोटिस देने के साथ ही गृहकर नहीं जमा करने वालों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने नगर निगम के पांचो जोनल प्रभारियों के साथ बैठक की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बड़े बकायेदारों को टारगेट बनाते हुए हाउस टैक्स वसूली रफ्तार बढ़ाने के लिए योजना तैयार की।

बैठक में मोहन नगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह, जोनल प्रभारी विजयनगर विवेक त्रिपाठी, वसुंधरा जोनल प्रभारी एसके राय, कवि नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह, सिटी जोन जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता व टैक्स निरीक्षक उपस्थित रहे। कविनगर जोन अंतर्गत टाटा स्टील लाल कुआं जिस पर लगभग एक करोड़ 18 लाख बकाया है, न्यू एरा स्कूल पांडव नगर पर लगभग 42 लाख, समतल फैक्ट्री गुलधार मेरठ रोड, आईएमटी कॉलेज हापुड़ चुंगी 77 लाख, राधिका एंटरप्राइजेज बकाया लगभग 26 लाख, होटल मेला प्लाजा 85 लाख पर कड़ी कार्यवाही के लिए योजना बनाई गई।

मोहन नगर जोन अंतर्गत मैंनग्रे एंटरप्राइजेज, न्यू डिफेंस कॉलोनी 5 लाख, जावेद अख्तर डीएलएफ डी ब्लॉक 10 लाख, पुष्प लता राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया 7 लाख, सिटी जोन के अंतर्गत फाइव विजन मॉडल टाउन बकाया 1 करोड़ 64 लाख, साबुन फैक्ट्री सादिक नगर 7 लाख, कुंती देवी नेहरू नगर 44 लाख, विजयनगर जोन अंतर्गत सुनीता यादव और सतपाल यादव बकाया 29 लाख, राकेश कुमार सर्वोदय नगर 3 लाख, फेरु सिंह 3 लाख, वसुंधरा जोन अंतर्गत बनाना ट्री साहिबाबाद साइट-4 80 लाख, रेडिसन होटल कौशांबी डेढ़ करोड़, उन्नति फॉर्चून वैशाली 8 लाख बकाया है। जिन पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने की योजना तैयार की गई।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बड़े बकायेदार पर जिनके द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी अभी तक अपना किराया या हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया है। उनको सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए योजना बना ली गई है। सभी जोनल प्रभारियों को बकाया जमा करने के लिए सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।