शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित करें योग: अजीत पाल त्यागी

गाजियाबाद। विश्व योग दिवस पर राजनगर मंडल की ओर से सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक ओमदत्त कौशिक ने सभी व्यवस्था को संभाला। पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, कथावाचक सूरसेन ब्यास और विनोद कुमार ने सभी को योग कराया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा योग ही एक ऐसा माध्यम है। जिसके सहारे व्यक्ति सदैव स्वस्थ और सुरक्षित रह सकता है। प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। प्राचीन काल से यह कहावत प्रचलित है कि सबसे बड़ा धन निरोगी काया ही होती है। योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ्य और निरोग रखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज योग का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। दुनिया ने मान लिया कि योग स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। इसी के जरिए करोड़ों लोगों लोगों ने कोरोना महामारी से अपनी जान बचाई है। महानगर मंत्री धीरज शर्मा ने सभी योगाचार्य को ध्न्यवाद दिया। महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी ने सफल कार्यक्रम के लिए संयोजक और मंडल अध्यक्ष का आभार व्यत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी वीरेंद्र सारस्वत, पार्षद कपिल वशिष्ठ, उपाध्यक्ष विजय कोरी, शिवम त्यागी, अभिजीत मुखर्जी, नरेंद्र त्यागी, आरएन राम, मनोज सिंह, श्रीचंद चौहान, सुरेंद्र सहगल एडवोकेट, रवि दत्त कौशिक, पंजाबी संगठन के अध्यक्ष तनुज खन्ना, लकी, अनिल अरोड़ा, डॉ. सागर कश्यप, व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग, परमेंद्र त्रिपाठी, अभिनव चतुर्वेदी, पं. नरेंद्र शर्मा, कौशल तेवतिया, अंकित शर्मा, शिवम शुक्ला, आयुष गर्ग, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, सुरेश, बृजमोहन शर्मा आदि ने मुख्य रूप से शिरकत की।