पूर्व पार्षद ने हाउस टैक्स बढोत्तरी का किया विरोध

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में बढोत्तरी कर नए दरों से हाउस टैक्स वसूले जाने का भाजपा के पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी ने विरोध किया है। पूर्व पार्षद ने इस बावत मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, नगर विकास मंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, महापौर को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम शहर में लोगों से संपत्ति कर डीएम सर्किल रेट से नई संपत्तियों पर हाउस टैक्स वसूल रहा है। बुधवार को आरडीसी स्थित होटल में प्रेेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, महेश अग्रवाल, आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी, दीपक गुप्ता आदि ने हाउस टैक्स में की गई बढोत्तरी का विरोध किया।

पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी ने कहा कि नगर निगम ने अगर जल्द ही डीएम सर्किल रेट से हाउस टैक्स वसूली का निर्णय वापस नहीं लिया तो इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। 1 अपै्रल 2023 से 10 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव सदन से पास हो चुका हैं। जो 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगा। ऐसे में डीएम सर्किल रेट से संपत्ति कर लगाने का कोई आधार नहीं हैं।