पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन व पर्यावरण दिवस पर लगाए 50 पौधे

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल एवं लव केयर फाउंडेशन ने संयुक्त रुप से स्कूली बच्चों के साथ कौशांबी सेंट्रल पार्क में-50 पौधे रोपित किए। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संवेदनशील जननेता हैं। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हैं, प्रत्येक सुख और दुख की घड़ी में नागरिकों के साथ दिखाई देते हैं। हम उनके जन्मदिन पर ईश्वर से मंगल कामना करते हैं उन्हें स्वस्थ सुखी दीर्घायु प्रदान करें। मनोज गोयल ने कहा पर्यावरण शुद्ध रखने व धरती को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरुरी है।

बढ़ते पर्यावरण असंतुलन व तापमान को रोकने के लिए पौधारोपण अवश्य करे। भारतीय संस्कृति में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे देश में अनेक ऐसे त्योहार है, जिनमें वृक्षों की पूजा होती है। व्यवसायीकरण के चलते पेड़ों के अंधाधुंध कटान के कारण तापमान बढ़ रहा है। इसका असर यह है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। इसका एक मात्र हल यह है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं और उनकी सुरक्षा भी हो। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हर वर्ष वृहद स्तर पर पौधा रोपण अभियान चलाया जाता है।

कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में घटी ऑक्सीजन की मात्रा को लेकर लोगों ने बहुत ही करीब से देखा था। इसलिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा कि पौधा रोपित करने के साथ उसकी देखभाल भी करें। तभी हम अपनी आने वाली पीढी को इस त्रस्दा से बचा सकते है। इस दौरान लव केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर संजय दादरु, समाजसेवी सुनील गांधी, रीमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।