डासना जेल में कैदियों ने एक साथ योग कर सीखी जीने की राह

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर सोमवार को डासना जेल का माहौल योगमय दिखाई दिया। जेल प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों/कैदियों को स्वस्थ रखने के लिए इंडिया विजन फाउंडेशन के सहयोग से
योग शिविर लगाया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के निर्देशन में लगाये योग शिविर के दौरान डिप्टी जेलर शैलेष कुमार सिंह द्वारा जहां पुरुष बंदियों को योग की क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं महिला बंदियों को महिला डिप्टी जेलर
शिवानी यादव द्वारा योग के आसन करवाये गये। जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि योग के नियमित अयास से हम खुद को पूरी तरह से रोगमुक्त एवं स्वस्थ रख सकते हैं। लॉकडाउन शुरू होते ही कोरोना संक्रमण के चलते जेलों में योग नियमित कर दिया गया था। ताकि कैदी योग के जरिये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही तनाव और अवसाद को मात दे सके। कैदियों को योग से खत्म होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही योग से जीवन में भाईचारा और प्रेम के रास्ते पर चलने की नसीहत दी गई। इस दौरान जेलर आनन्द कुमार शुक्ला, उपजेलर सुरेश कुमार, सिद्घार्थ एवं अजय कुमार सिंह के अलावा इंडिया विजन फाउंडेशन के शंभू पासवान व अन्य पदाधिकारी एवं योग गुरू मौजूद थे।