वैश्य अग्रवाल परिवार इंदिरापुरम द्वारा योग शिविर का आयोजन

-योग से फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी होती है बेहतर: अनिल जैन

गाजियाबाद। वैश्य अग्रवाल परिवार इंदिरापुरम द्वारा शुक्रवार को मैक्स अस्पताल वैशाली के सहयोग व भारत विकास परिषद संकल्प शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। वैश्य अग्रवाल परिवार के अध्यक्ष अनिल जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा योग करने से आत्मा स्वच्छ होती है। मन स्वच्छ होता है। योग करेंगे तो शरीर के अंदर जो बदलाव होंगे वह खुद महसूस करेंगे। योग में जाति पाति का कहीं कोई भेदभाव नहीं है। इसे हर किसी को अपनाना चाहिए। योग से फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है। हम कितने भी तनावपूर्ण माहौल में क्यों ना हो, कुछ मिनट का ध्यान हमें शांति प्रदान करता है। शांत रहने का योग से अच्छा फार्मूला कोई भी नहीं है। योग हमें शांति प्रदान करता है।

हम रोजाना सुबह शाम सुखना लेक और शहर भर के पार्कों में लोग टहलते हैं। जॉगिंग करते हैं और योग अभ्यास करते हुए भी देखे जाते हैं। निरोगी जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। योग की आवश्यकता समझना बहुत जरूरी है। केसी गर्ग व महावीर वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगा करवाये। प्रिंसिपल आरसी गोयल के भजन हमे इतनी शक्ति दना ने सबका मन मोह लिया। मैक्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अजय गुप्ता ने हीट वेव पर महत्वपूर्ण जानकारी सभी सदस्यों को दी। महाराज अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान श्रवण गर्ग ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर सभी का हौंसला बढ़ाया।

वैश्य अग्रवाल परिवार के कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने भी अपने परिवार के साथ आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान शिव मितल, एसके गुप्ता, राजकुमार लोहिया, अशोक गुप्ता, अजय गोयल, विरेन्द्र अग्रवाल, राकेश आर्य, पंकज गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता जगदम्बा, अशोक गुप्ता, दयाराम सिंधल, रोहित गर्ग, कमलेश गर्ग, अंजु अग्रवाल, असीमा तायल, बबिता सिंघल, पायल, पलक, भारत विकास परिषद के संरक्षक अनिल भारद्वाज, संरक्षक जेएन वत्स, शाखा प्रधान अमित शर्मा, सीए रोहित मित्तल, संदीप शर्मा इत्यादि सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर मैक्स अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।