सुहेलदेव समाज पार्टी ने कृषि बिल का किया विरोध

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
भारतीय जनता पार्टी किसानों से झूठ बोलकर जिस कृषि बिल को पारित करने में लगी है। वह बिल किसान के गले में फांसी का फंदा है। भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपने किसान के को दो गुना समर्थन मूल्य देने वाले वायदे को पूरा नही किया है। न हीं कोई अन्य राहत दी हैं। आज किसान परेशान हैं। भाजपा के इस किसान विरोधी बिल का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह विचार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने गांव परतापुर में किसानों के बीच व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राज में पुलिस द्वारा लोगों के चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनविरोधी नीतियां हर वर्ग को परेशान किए हुए हैं। किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। कोरोना काल में परतापुर ,अतरौली, पिलखुवा, अनवरपुर, मुकीमपुर सहित अनेक सब्जी उत्पादक गांव के किसानों को सब्जियां फेंकनी पड़ी थी। उनकी लागत भी नहीं मिल पाई थी। इस प्रकार यह खोखले वादे अब बिल्कुल नहीं चलेंगे।  चौधरी अजयवीर सिंह ने किसानों के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। इस अवसर पर चौधरी रतन सिंह,उपाध्यक्ष शाकिर अली, सोहनपाल प्रजापति, कमल कुमार, महेश कुमार, निखिल प्रताप आदि लोग उपस्थित थे।