गाजियाबाद। शहर सहित जिले भर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में भी प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की। अब अगले दस दिन तक जिले के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कौशांबी स्थित समाजसेवी सुनील गांधी के यहां गणपति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने गणपति के जयकारे लगाकर शहर को गूंजायनमान कर दिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर ‘गणपति बप्पा मोरिया ‘देवा हो देवा गणपति देवा के जयकारे लगाए। गणेश उत्सव पर बुधवार को पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल और उनकी धर्मपत्नी वर्तमान पार्षद कुसुम गोयल ने पूरे परिवार एवं मित्रों के साथ प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना कर के गणपति बप्पा की स्थापना की और विघ्नहर्ता के चरणों में शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने गणेश जी का पूजन कर सभी विघ्नों को दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना की।


















