मेहनत और सच्ची लगन से मिलती है जीवन में सफलता: राजीव सभरवाल

-24वीं अंर्तजनपदीय पुलिस कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन

गाजियाबाद। मेरठ जोन मेरठ की 24वीं अंर्तजनपदीय पुलिस कुश्ती, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन,बॉडी बिल्डिंग, कब्बड़ी, रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। हरसांव स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिवसीय प्रतियोगिता का मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया। एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए मुकाम पाने को लग्न और मेहनत जरूरी है। एडीजी ने एसएसपी पवन कुमार,एसपी देहात डॉ.ईरज राजा,एएसपी आकाश पटेल,एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा,एसपी सिटी प्रथम,प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह,सोनवीर सिंह आदि की मौजूदगी में पुलिस की विजेता महिला एवं पुरूष की टीम को शील्ड प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया। एडीजी ने पुलिस की जनपद गाजियाबाद के अलावा बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर एवं सहारनपुर की टीमों के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी के साथ महिला और पुरूष पुलिसकर्मी खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। एसएसपी पवन कुमार ने महिला एवं पुरूष खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल कोई भी हो, खेलों से खिलाडिय़ों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। एडीजी ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों से परिचय करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। पुलिस प्रतियोगिता में कब्बड़ी का मैच जनपद गौतमबुद्धनगर एवं मेरठ के खिलाडिय़ों के बीच खेला गया। वहीं,महिला कुश्ती प्रतियोगिता 76 किलोग्राम भारवर्ग में गौतमबुद्धनगर जनपद की महिला सिपाही दीपा चौधरी ने मेरठ की महिला सिपाही रेनू चौधरी को कुश्ती में चित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं,महिला कब्बड़ी चार जनपदों की टीम के बीच खेली गई। इसमें गौतमबुद्धनगर की टीम ने बुलंदशहर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला कब्बड़ी वर्ग में गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर जनपद की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। जिसमें गौतमबुद्धनगर की टीम ने विजेता रहीं। पुरूष वर्ग में गाजियाबाद एवं बुलंदशहर के बीच मैच खेला गया। गाजियाबाद की पुलिस टीम ने बुलंदशहर की टीम को हरा शील्ड जीत ली। बुलंदशहर और सहारनपुर जनपद की टीम के बीच खेले गए मैच में सहारनपुर की टीम विजेता रहीं।