-राष्ट्रीय मंच पर केडीबी पब्लिक स्कूल का परचम
-अंडर-19 के -90 किग्रा भार वर्ग में तीसरा स्थान, 13 खिलाडिय़ों के बीच शानदार प्रदर्शन
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और शानदार खेल कौशल के दम पर सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अक्षय ने कड़े मुकाबले के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 आयु वर्ग के -90 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हरियाणा स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभाशाली जूडो खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु और भार वर्गों में खिलाडिय़ों ने पदक के लिए जोरदार मुकाबले किए। अंडर-19 के -90 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 13 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अक्षय कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी तकनीक, फुर्ती और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाडिय़ों को कड़ी चुनौती दी। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद अक्षय ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता को विद्यालय परिवार अक्षय की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मान रहा है। अक्षय की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही केडीबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। अक्षय की सफलता निश्चित रूप से दूसरे विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढऩे और नियमित अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। अक्षय ने अपनी उपलब्धि के माध्यम से यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। अक्षय कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, जूडो प्रशिक्षक, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार व विद्यालय से मिले निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कांस्य पदक जीतने के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने अक्षय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।