• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Sunday, August 23, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home मनोरंजन लास्ट पोस्ट शेयर कर टिक-टॉक स्टार ने जान दी

लास्ट पोस्ट शेयर कर टिक-टॉक स्टार ने जान दी

February 12, 2021

बेटी की मौत से पैरेंट्स टूटे, फैंस भी गम में

मुंबई। टिक-टॉक स्टार डेझरिया ने खुदकुशी कर ली है। इस खबर से डेझरिया के फैंस को शॉक लगा है। खुदकुशी से पहले टिक-टॉक स्टार ने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि यह मेरा आखिरी पोस्ट है। 18 वर्षीय डेझरिया ने सोमवार को आत्महत्या की थी। पहले इस खबर पर फैंस को भरोसा नहीं हो रहा था, मगर डेझरिया के पिता की पुष्टि के बाद सब स्पष्ट हो सका है। लालडी बेटी की मौत से डेझरिया के माता-पिता टूट गए हैं। डेली मेल की खबर के मुताबिक टिक-टॉक स्टार डेझरिया के माता-पिता ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेझरिया ने सुसाइड कर लिया है। डेझरिया के पिता ने लिखा कि 8 फरवरी को मेरी बेटी डेझरिया हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। वो मेरी दोस्त थी और मैं अपनी बेटी को दफनाने के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं था। वह काफी खुश थी। जब मैं घर आता था तो मुझे सड़क पर देख वह बहुत प्रसन्न होती थी। मैं सिर्फ यही चाहता था कि वह अपने तनाव और आत्महत्या के विचारों के बारे में मुझसे बात करती। हम इस पर काम कर सकते थे। अब मैं घर आता हूं तो मेरा इंतजार करने के लिए तुम नहीं हो। डैडी लव यू। उधर, डेझरिया के यू-ट्यूब अकाउंट पर फॉलोवर्स ने काफी भावुक कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप मेरी फेवरेट यू-ट्यूबर और टिकटॉकर थीं। आपका जाना मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मेरा दिल टूट गया है। वहीं, एक व्यक्ति ने लिखा कि अपने जीवन की बातें शेयर करने के लिए थैंक यू। काश ये जिंदगी और मौत आपके लिए आसान होती। बता दें कि डेझरिया सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद करते थे, मगर अवसाद को मात देने में यह खुशमिजाज टिक-टॉकर सफल नहीं हो पाई।

  • TAGS
  • Death of tick-talk star Dezharia
  • Dezharia committed suicide
  • Tik-Talk Star Dezharia
  • YouTube account
Previous articleममता को झटका, सांसद दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा
Next articleसमाज में शिक्षा दान सबसे बड़ा दान: देवेन्द्र हितकारी
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

नई शिक्षा नीति 2020: बदलती कक्षा, बदलती सोच और बदलता विद्यार्थी

फर्जी बैंक गारंटी का खेल पड़ा भारी, DM कपिल सिंह के निर्देश पर चार फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

75 पौधों से हरियाली की पहल, विशेषज्ञों ने दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

गाज़ियाबाद

फर्जी बैंक गारंटी का खेल पड़ा भारी, DM कपिल सिंह के...

136 लोगों की जांच, 310 से ज्यादा परामर्श… नंदरामपुर बास में...

छोटी-छोटी बचत से बड़े लक्ष्य होंगे पूरे, सही निवेश से मजबूत...

नॉएडा

75 पौधों से हरियाली की पहल, विशेषज्ञों ने दिया स्वस्थ जीवन...

जेवर की सरजमीं पर जापानी मित्रों का जोरदार स्वागत, भारत-जापान रिश्तों...

यमुना सिटी में जापानी निवेश की बड़ी दस्तक, 3,195 करोड़ की...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

राजनीतिक पार्टियों को करनी होगी उद्योग और एमएसएमई की बात: नीरज...

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi