-मेयर ने विधायक एवं अधिकारियों के साथ किया भौतिक निरीक्षण
गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर से गुजरने के बाद ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में एकाएक सरकारी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हो गया था। लेकिन इसमें दो फाड़ होते नजर आने लगा। क्योंकि वंसुधरा क्षेत्र में सरकारी अस्पताल बनाने के साथ मोहननगर क्षेत्र में भी अस्पताल बनाने की मांंग उठने लगी। बरहाल मकनपुर में 100 बेड का अस्पताल का निर्माण शुरू करने के लिए मेयर, साहिबाबाद विधायक और अधिकारियों ने भौतिक निरीक्षण किया। लेकिन अब समस्या मोहन नगर क्षेत्र के लोगों की है। उनकी मांगों की सुनवाई कैसे होगी। शनिवार को मेयर आशा शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्र्मा एवं सीएमओ एनके गुप्ता, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय के अलावा स्थानीय पार्षद संजय सिंह, कपिल त्यागी, अभिनव जैन, मंजुला गुप्ता, सुनीता नाग पाल, पवन रेड्डी, आशुतोष शर्मा, हरीश चंद शर्मा, प्रेम त्यागी आदि की मौजूदगी में मकनपुर क्षेत्र में जमीन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
मेयर आशा शर्मा ने कहा कि नगर निगम के वसुंधरा जोन अंतर्गत आने वाले मकनपुर गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है। इस जमीन पर 100 बेड का सरकारी अस्पताल का निर्माण करने के लिए नगर निगम द्वारा यह जमीन दी जाएगी। मेयर ने कहा कि अस्पताल के लिए जमीन देने संबंधी प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में पार्षदों की सहमति के बाद अनुमोदन होने पर अस्पताल का निर्माण करने के लिए यह जमीन नि:शुल्क दी जाएगी। फिलहाल कितनी जमीन अस्पताल बनाने के लिए दी जाएगी। इस पर भी बोर्ड बैठक में ही निर्णय होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

















