दिव्यांग जनों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही भाजपा सरकार: नरेन्द्र कश्यप

-जनपद में 6735 दिव्यांग जनों को मिल रही पेंशन, दिव्यांगों के पास होंगे दिव्यांग उपकरण

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना से लाभान्वित करने के लिए निरंतर मुख्यमंत्री के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है। बुधवार को बागपत में नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम रहा। कलेक्ट्रेट लोक मंच से दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण वितरित किए जिसमें राज्य मंत्री ने 56 मोटराइज्ड साइकिल,10 बैसाखी ,20 व्हीलचेयर, 15 हीयरिंग,10 स्मार्ट कैन नेत्रहीनों के लिए वितरित किए गए और दिव्यांग जनों से मधुर संवाद किया।

मंत्री नरेंन्द्र कश्यप ने कहा दिव्यांग जनों के कर्तव्य स्थान तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की व्यवस्था की है। जिससे कि दिव्यांग अपने कर्तव्य स्थान तक आसानी और सरलता तक पहुंच सकें। ऐसे दिव्यांग जनों के लिए व्यवस्था की गई है जिन जिन की दिव्यांगता 70-80 90 फिसदी से अधिक है। उन्होंने बागपत जिला अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह जनपद का बहुत अच्छा मैनेजमेंट है कि यहां पर बहुत जल्द मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित हो गई है। हम सब का कर्तव्य दिव्यांगों की सेवा करना है और उनका से पुण्य कमाना है। बागपत में वर्तमान में 6735 दिव्यांग जनों को पेंशन वितरित की जा रही है। जिसमें उन्हें प्रतिमाह उनके बैंक खाते में 1000 की धनराशि भेजी जाती है। इस योजना से कोई भी दिव्यांगजन जुड़ सकता है।

जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कहा जनपद में जो दिव्यांगजन दिव्यांग उपकरणों से वंचित हैं। वह आवेदन करें, उन्हें दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद में कैंप भी लगाया जाएगा जिससे कि जनपद में कोई भी दिव्यांगजन बिना उपकरणों, पेंशन से वंचित ना रह सकें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।