व्यापारी एवं मुस्लिम वर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन
गाजियाबाद। शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल ने पुराना बस अड्डा स्थित सेंट्रल मार्केट में कारोबारियों से संपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पुराना बस अड्डा मार्केट में समस्याओं का अंबार लगा है। पिछले दिनों मार्केट के कारोबारी समस्याओं के कारण आंदोलन करने पर मजबूर हो गए थे। क्षेत्र में जरा सी बरसात होने के बाद जलभराव की समस्या है।
इसके अलावा अन्य समस्याओं के भी सेंट्रल मार्केट में भरमार है। कारोबारियों ने कहा कि उनके लिए क्षेत्र का विकास ही सर्वोपरि है, विकास के मुद्दे पर में 10 तारीख को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के निशान वाले बटन को दबाकर सुशांत गोयल को जिताएंगे और शहर का विधायक बनाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विनय गोयल, पीके सेठ, रवि जॉन, संदीप गोयल, जेपी द्विवेदी, प्रेमप्रकाश चीनी मीडिया प्रभारी, इमरान चोकर वाले आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज के विकास में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कारोबारियों को विश्वास दिलाया कि सुशांत गोयल शहर विधानसभा सीट पर जीतने के बाद सबसे पहले शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे। इसमें कारोबारियों के समस्त समस्याओं को हल कराने का सर्वप्रथम प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल नेे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र केला भट्टा के पीएपी चौक से अपना जोरदार जनसंपर्क शुरू किया। पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के पक्ष में वोट करने की बात कही। सुशांत गोयल ने कहा कि ऐसा लगता है कि कैला भट्टा इस्लामनगर चमन कॉलोनी जैसे क्षेत्र शहर में है। विधायक बनने पर सबसे पहले केला भट्टा क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराया जाएगा और हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका पहला कर्तव्य होगा।
इस अवसर पर एआईएमआईएम पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता दिलशाद अब्बासी ने कांग्रेस प्रत्याशी का खुलकर समर्थन करते हुए पार्टी के सदस्य सदस्यता ग्रहण की। सुशांत गोयल को जिताने के लिए एक-एक वोट उनके पक्ष में करने की अपील की। इस दौरान चांद कुरेशी, मुस्ताक कुरेशी, आसिफ अब्बासी, मोहम्मद सलीम, अरबाज सलमानी, यासीन कुरेशी, खाली देवासी, सिराजुल कुरेशी, रिफाकत खान, रिजवान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

















