कूड़ा प्रबंधन पर पार्षदों ने किया मेयर, नगर आयुक्त का सम्मान

गाजियाबाद। शहर में बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थानीय पार्षदों ने मेयर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को सम्मानित किया। निगम बोर्ड बैठक के बाद पार्षदों ने यह काम किया। जस्सी पुरा मोड़, कन्या वेदिक कॉलेज, सूर्य नगर, कौशाम्बी, साहिबाबाद साइट 4 एवं शहर के मुख्य रास्तो पर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। जिसके कारण कूड़ा करकट एवं बदबू हर समय रहती थी और इसी कारण स्थानीय पार्षद एवं जनता इस समस्या से बेहाल थी। मेयर एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर में स्थित कूड़ा घर को खत्म कर बहुत सराहनीय कार्य किया है। क्योंकि यह कूड़ा घर लगभग 15-20 वर्षो से बने हुए हैं और इनके हटाये जाने से जनता को बहुत बड़ी समस्या से छुटकारा मिला है। पार्षद जाकिर सैफी,पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद राजेन्द्र त्यागी, पार्षद एसके माहेश्वरी, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद मनोज गोयल, हिमांशु चौधरी और सरदार सिंह भाटी ने मेयर, नगर आयुक्त एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार का शाल पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।