साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को कौंशाबीवासियों ने दिया समर्थन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में स्थिति बदल गई है, किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जा रही है। उन्होंने गरीबों के खातों में सीधे नकद ट्रांसफर, राशन वितरण, लंबी अवधि के लिए बिजली आपूर्ति प्रदान करने, घरों को बिजली लाइनों से जोडऩे, शौचालय बनाने आदि जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं का श्रेय अपनी भाजपा को दिया। यह बातें सोमवार को कौशांबी वार्ड-72 में साहिबाबाद भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कौशांबी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्षद मनोज गोयल ने कहीं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने जो विकास किया है। वह किसी भी सरकार में नही हुआ है। भाजपा सरकार ने इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर बनाया। कॉलोनी की हर सड़क आज इंटरलॉकिग टाइल्स से चमक रही है। सरकार की नितियों का लाभ बिना भेदभाव के सभी लोगों को मिल रहा है।
पूर्व की सरकार में सिर्फ एकतरफा विकास होता था और वह विकास भी उन्हीं नेताओं के घर तक होता था। गरीब वर्ग को कभी कोई लाभ नही मिला। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार का आना जरूरी है। नही तो फिर से प्रदेश में परिवारवाद की सरकार आएगी तो घर की बहन-बेटियां सुरक्षित नही रहेंगी।
अपराधिक वारदातों में बढ़ोत्तरी होगी, व्यापारी व्यापार नही कर पाएगा। योगी सरकार में आज सभी अपराधिक तत्व के लोग सलाखों के पीछे है। बचे हुए अपराधी भी भाजपा सरकार बनने पर सलाखों के पीछे पहुंच जाएगे। बहन बेटियों की छेडख़ानी को बंद करने के लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने के लिए और राष्ट्रवाद को बचाने के लिए लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को वोट करने का संकल्प लिया।

















