प्रकाश विभाग एवं जलकल विभाग स्टोर का मेयर ने किया निरीक्षण
गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय में प्रकाश विभाग में, नेहरू नगर में प्रकाश विभाग स्टोर एवं जलकल विभाग स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश विभाग की फाइल को पढ़ा और किस प्रकार विभाग कार्य करता है, उसकी जानकारी ली। इसके साथ विभाग के बाबू को फटकार लगाई। मेयर ने कहा कि ऑफिस में अनियमितता दिखाई दी है। कुछ लोग बिना किसी कार्य के बैठे थे। पूछने पर बताया कि ठेकेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह अनियमितता दोबारा ना दिखे। इसके बाद मेयर नेहरू नगर जलकल विभाग स्टोर पहुंची। उन्हें वहां देख स्टाफ दंग रह गया। मेयर ने जाते ही जलकल स्टोर के बाबू अजय से एंट्री रजिस्टर मांगे और सभी सामग्री की एंट्री देखी जिसमे से कुछ
सामग्री बहुत महंगी और बिना जरूरत की मिली, जिसके लिए महापौर ने बाबू को फटकार लगाई। वहां उपस्थित आश कुमार को निर्देशित किया कि आप स्टोर को देखें। बहुत समान बिना जरूरत के खरीद जा रहा है। ऐसे ही डोजर पंप, टेस्ट किट, क्लोरीन टेस्टिंग बोटल की एंट्री देखी और तीनों समान देखे जिनकी कीमत बहुत अधिक थी और कोई खास कंपनी भी नहीं थी। इसके साथ डीजल का रजिस्टर देखा, जिसमें 300 लीटर प्रतिदिन प्रयोग होता है, जिसमे केवल 6 वाहन ही जलकल में हैं। ऐसे में महापौर ने डीजल पर अंकुश के लिए भी निर्देश दिए। मेयर ने देखा कि जलकल का स्क्रेब जो बहुत मात्रा में एकत्र हो रहा था, जिसमे बहुत सारी सामग्री प्रयोग में लाई जा सकती थी, जिसके लिए निर्देश दिए कि तत्काल स्क्रेब को बेचा जाए और प्रयोग वाली सामग्री को अलग किया जाए। इसके उपरांत मेयर ने प्रकाश विभाग स्टोर का निरीक्षण किया, जिसमे प्रयोग होने वाली सामग्री देखी। किस किस कंपनी की लाइट हैं और मेरठ रोड से उतरी पुरानी लाइट का भी संज्ञान लिया एवं प्रकाश बाबू विनोद त्यागी से पूछा पुरानी सोडियम वाइट प्ले कार्ड ने बदली थी। वह कहा है, कितनी है। बाबू ने बताया कि मेरठ रोड स्थित स्टोर में है और लगभाग 38000 है। मेयर ने स्टोर बाबू को निर्देश दिए कि पुरानी सोडियम की नीलामी की जाए और कोई अनियमितता न हो जाए। अगर कोई अनियमितता हुई तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

















