• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, October 14, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home देश 20 को होगी जीडीए संपत्तियों की नीलामी, 17 तक जमा हो सकेंगे...

20 को होगी जीडीए संपत्तियों की नीलामी, 17 तक जमा हो सकेंगे आवेदन

September 14, 2024

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर संपत्तियों की नीलामी की घोषणा की गई थी। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आगामी 20 सितंबर शुक्रवार को नीलामी की जाएगी। इस नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदक अब 17 सितंबर तक आवेदन जमा हो सकेंगे। जीडीए ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। जीडीए की रिक्त आवासीय भवन,भूखंड, औद्योगिक और कामर्शियल संपत्ति बेचने के लिए 20 सितंबर को हिंदी भवन में खुली के तहत नीलामी का आयोजन किया जाएगा। नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 17 सितंबर कर दी गई है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 14, 15 और 16 सितंबर को तीन छुट्टी होने की वजह से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 सितंबर कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को होने वाली नीलामी में रिक्त करीब 190 संपत्तियों को रखा जाएगा। इन संपत्तियों में आवासीय, औद्योगिक और आवासीय भूखंडों के अलावा कन्वीनिएंट शॉपिंग भूखंड, क्योस्क/ दुकान भूखंड, ग्रुप हाउसिंग भूखंड, मल्टीप्लेक्स भूखंड, ओल्ड एज होम भूखंड, सामुदायिक केंद्र भूखंड, आर्ट गैलरी भूखंड, पेट्रोल पंप भूखंड, शिक्षण संस्थान भूखंड और नर्सिग होम भूखंड शामिल हैं। इंदिरापुरम योजना में आठ आवासीय, 35 कमर्शियल, दो कन्वीनिएंट शॉपिंग भूखंड, दो दुकान भूखंड, एक मल्टीप्लेक्स भूखंड, एक पेट्रोल पंप भूखंड और एक क्योस्क भूखंड। वैशाली योजना: एक ओल्ड एज भूखंड, दो आवासीय भूखंड, दो सामुदायिक केंद्र भूखंड, एक शिक्षण संस्थान भूखंड और दो नर्सिंग होम भूखंड। तुलसी निकेतन योजना में कमर्शियल भूखंड। इंद्रप्रस्थ योजना में 22 कमर्शियल भूखंड। प्रताप विहार योजना मेें एक बैंक भूखंड, एक ग्रुप हाउसिंग भूखंड, एक कन्वीनिएंट शॉपिंग भूखंड, एक कार्पोरेट आफिस भूखंड और एक सामुदायिक केंद्र भूखंड।

मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में दो औद्योगिक भूखंड, सात कमर्शियल भूखंड, पांच शिक्षण संस्थान भूखंड, तीन नर्सिंग होम भूखंड। स्वर्णजयंतीपुरम योजना में 17 आवासीय भूखंड, शास्त्री नगर योजना में दो आवासीय भूखंड, कर्पूरीपुरम योजना में एक होटल भूखंड, एक ओल्ड एज होम और एक आर्ट गैलरी भूखंड। चिकंबरपुर योजना में 24 क्योस्क,दुकान भूखंड,आंबेडकर रोड में 11 कमर्शियल भूखंड। पटेल नगर योजना में एक क्योस्क भूखंड रिक्त हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए एचडीएफसी बैंक गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ जनपद की सभी शाखाओं में आवेदन फार्म उपलब्ध हैं। जीडीए के अपर सचिव ने बताया कि नीलामी का आयोजन 20 सितंबर को प्रात: 11 बजे से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया जाएगा। नीलामी में शामिल होने के लिए 17 सितंबर तक ड्राफ्ट और शपथ पत्र के साथ आवेदन फार्म एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा किया जा सकेगा।

  • TAGS
  • Applications
  • auctioned on 20th
  • GDA News
  • GDA Properties
  • gda vc Atul Vats
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghaziabad News
  • ghaziabad vikas pradhikaran
  • hindi news
  • submitted till 17th
Previous articleगाजियाबाद में 31.23 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत
Next articleसवा लाख रुपये के लिए चार दोस्त बन गए अपराधी, दिल्ली से मुरादनगर के ओयो होटल में बुलाकर अपने ही दोस्त को बना लिया बंधक रुपये नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा का विस्तार, चार नए रूट शुरू; बसों की संख्या 35 हुई

कांवड़ यात्रा में पुलिस का ‘सुरक्षा कवच’, डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मौके पर संभाला मोर्चा

100 फुटा ग्रीन बेल्ट पर चला महापौर का बुलडोजर, कब्जेदारों में मचा हड़कंप

गाज़ियाबाद

हिमाचल से गाजियाबाद, फिर बिहार तक नशे की सप्लाई! कफ...

सूखे कुओं में लौटेगी पानी की धार, भूजल संकट से लडऩे...

शिकायत पेटिका खोली तो एसीपी उपासना पाण्डेय ने खुद पढ़ीं छात्राओं...

नॉएडा

नोएडा में 48 नए स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, हरित...

योगी सरकार की औद्योगिक नीति को मिली नई ताकत, 20 हजार...

21 जरूरतमंद माताओं के चेहरों पर मुस्कान लाया इनर व्हील क्लब,...

क्राइम

फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल...

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi