Rashtriya Lok Dal – विधानसभा चुनाव से पहले रालोद का बढऩा शुरू हुआ कद

-बसपा के पूर्व विधायक अपने बेटे के साथ रालोद में हुए शामिल

Rashtriya Lok Dal -गजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मोदीनगर से पूर्व विधायक मास्टर राजपाल सिंह एवं सुपुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी ने शुक्रवार को Rashtriya Lok Dal का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव से पहले लोकदल का कुनबा बढ़ता जा रहा है। Rashtriya Lok Dal में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे विपक्ष में खलबली भी मचनी शुरू हो गई है। उनके पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा शुक्रवार को प्रेसवार्ता में की गई। मास्टर राजपाल सिंह ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों और गरीबों की पार्टी है। वे खुद भी किसान हैं और किसानों की समस्याओं से बखूबी परिचित हैं। ऐसे में किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज बुलंद करने के लिए वह रालोद में शामिल हुए हैं। मास्टर राजपाल ने कहा कि रालोद में उन्हें भरपूर समान मिला है। इसे दस गुना ज्यादा करके वे पार्टी को लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि Rashtriya Lok Dal के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य अपनी टीम के साथ वह मिलकर करेंगे। रालोद में शामिल हुए मास्टर राजपाल के पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी ने कहा कि 2022 के चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में सभी मिलकर भाजपा को धूल चटाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी तेजपाल सिंह ने पार्टी में आए मास्टर राजपाल और उनके पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला समय Rashtriya Lok Dal और समाजवादी पार्टी का है। दोनों राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, मेरठ मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी, गन्ना परिषद के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, वरिष्ठ नेता कुंवर अयूब अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।