• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Tuesday, September 22, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home राज्य उत्तर प्रदेश निजीकरण का विरोध, 29 सितम्बर से कार्य बहिष्कार

निजीकरण का विरोध, 29 सितम्बर से कार्य बहिष्कार

September 26, 2020

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और विधायक को सौंपा ज्ञापन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में 29 सितंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके पहले 28 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सांसद कौशल किशोर ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निजीकरण निरस्त करने की मांग की है। जनपद में आंदोलनत विद्युत कर्मियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। बाद में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और विधायक अजीत पाल त्यागी को ज्ञापन सौंपा गया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सभी बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियंता 29 सितंबर से 3 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। यदि निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त न किया गया तो 5 अक्टूबर से पूरे दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार ने कहा कि निजीकरण और फ्रेन्चाइजी के जरिये निजी क्षेत्र को विद्युत वितरण सौंपने का प्रयोग उत्तर प्रदेश के लिए नया नही है। यह ग्रेटर नोएडा और आगरा में पूरी तरह विफल रहा है।

पूरे देश में भी ऐसे प्रयोग विफल हो चुके है और वांछित परिणाम न दे पाने के कारण अन्य प्रदेशों में लगभग सभी फ्रेंचाइजी करार रद्द कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी आगरा में टोरेंट पावर कंपनी की लूट चल रही है और कंपनी करार की कई शर्तों का उल्लंघन कर रही है। सीएजी ने भी टोरेंट कंपनी के घोटाले का पर्दाफाश किया किन्तु टोरेंट की ऊंची पहुंच होने के कारण कोई कार्यवाही नही हुई। वर्तमान में पॉवर कारपोरेशन घाटा उठाकर आगरा में टोरेन्ट कम्पनी को 4.45 रूपए प्रति यूनिट पर बिजली दे रहा है जबकि आगरा में बिजली का औसत टैरिफ 7.65 रूपए प्रति यूनिट है। निजीकरण से पॉवर कारपोरेशन को अरबों खरबों रूपए का घाटा हो रहा है। जबकि टोरेन्ट कम्पनी भारी मुनाफा कमा रही है। टोरेन्ट कम्पनी ने पॉवर कारपोरेशन का 2500 करोड़ रु से अधिक का राजस्व का बकाया दबा रखा है और 10 साल बाद भी नही दिया है। निजीकरण का यही प्रयोग अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में दोहराया जा रहा है जिससे बिजली कर्मियों में भारी रोष है। इस दौरान अनिल चौरसिया, हिर्देश गोस्वामी, आलोक त्रिपाठी, उमाकांत शर्मा, रजनीश, दीपक गुप्ता, सौरभ राय, अरशद अली, भुवनेश तिवारी, रामनारायण, के.के. सोलंकी, योगेंद्र लाखा, दिलनवाज, पंकज भारद्वाज, गौरव, शेर सिंह, धीरज सिंह, राज सिंह, सुनील, अवनीश गुप्ता, दिलीप सक्सेना, विजय शर्मा, आशीष कुमार आदि ने बताया कि कार्य बहिष्कार आंदोलन के पहले शहीद-ए- आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर 28 सितंबर को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों व परियोजनाओं पर मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। उधर, प्रदेश भर में बिजली कर्मचारियों ने शाम 4 से 5 बजे तक विरोध सभा कर निजीकरण के विरोध में अपना गुस्सा प्रकट किया।

  • TAGS
  • Memorandum submitted to Rajya Sabha MP Anil Aggarwal and MLA
  • Opposition to privatization
  • work boycott from 29 September
Previous articleनाले का मेयर-म्युनिसिपल कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Next articleना, ना करते-करते राजनीति में आ गए पूर्व डीजीपी
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

ग्रेनो वेस्ट में विकास का डबल डोज, सुरक्षा की दीवार से सड़कों का होगा कायाकल्प

गणेश महोत्सव में गूंजा मंगलकामना का संदेश, सुख-समृद्धि की प्रार्थना

गणेश हॉस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

गाज़ियाबाद

ग्रेनो वेस्ट में विकास का डबल डोज, सुरक्षा की दीवार से...

गणेश महोत्सव में गूंजा मंगलकामना का संदेश, सुख-समृद्धि की प्रार्थना

गणेश हॉस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

नॉएडा

नारी शक्ति और युवा स्वाभिमान से लिखी जाएगी विकसित भारत की...

पीओएस से ही बिकेगी मदिरा, गड़बड़ी मिली तो निरीक्षक और लाइसेंसी...

चार मूर्ति-तिगरी के बीच जाम से जल्द मिलेगी राहत

क्राइम

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

आईबी अफसर का फर्जी रौब दिखाकर 15 करोड़ की रंगदारी मांगने...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi