बरेली। भारतीय जनता पार्टी व संगठन के निर्देशन में बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने विधानसभा के ग्राम सरदनगर, मिलक, मझारा, हर्रामपुर कटक रमन डपटा चकरपुर में जाकर कृषि बिल के समर्थन में क्षेत्र के किसानों से बातचीत की।
विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने किसानों को कृषि बिल के फायदों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह कर सरकार को विपक्ष बदनाम करना चाहता। ग्राहक के बीच जो बिचौलिए होते हैं जो किसानों की कमाई का बड़ा हिस्सा खुद लेते हैं उन से बचने के लिए यह विधेयक लाए जाने बहुत आवश्यक था। यह विधेयक किसानों के लिए रक्षा कवच बन कर आया हैं लेकिन कुछ लोग जो दशकों तक सत्ता में रह रहे हैं देश पर राज किया है। वह लोग किसानों को इस विषय पर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं किसानों से झूठ बोल रहे हैं लेकिन यह लोग यह भूल रहे हैं कि देश का किसान कितना जागृत है। वो यह देख रहे है कि कुछ लोगों को किसानों को मिल रहे नया अफसर पसंद नहीं आ रहे देश का किसान यह देख रहा है कि वह कौन से लोग हैं जो बिचौलियों के साथ खड़े हैं किसान अपनी फसल अब मंडी या मंडी के बाहर जहां भी अच्छा मूल्य मिले वहां पर बेच सकेंगे। किसान बिचौलियों के शोषण से मुक्त हो सकेंगे। किसानों के हित के लिए इस ऐतिहासिक कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। आजादी के बाद कृषि क्षेत्र में हुए सबसे बड़े सुधारों में से एक को लोकसभा की मंजूरी मिल गई। भारत की कृषि का उद्योगों से बेहतर लिंक बनेगा। कृषि उत्पादों के लिए किसानों को सही मूल्य मिलेगा और उनका जीवन समृद्ध होगा। कार्यक्रम में वीर सिंह पाल भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, राहुल दीक्षित, विपुल मिश्रा, संजय शर्मा, आदित्य भारद्वाज,अवनीश शर्मा वैभव भारद्वाज, सुमित शंखधार उपस्थित रहे।

















