बरसात से बचाव को इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने बांटे रेन कोट

ग्रेटर नोएडा। बारिश के मौसम में घर से निकलना बड़ा मुश्किल हो रहा है। वैसे भी मानसून दस्तक दे चुका है। इस मौसम में कभी भी किसी भी समय बरसात हो सकती है। कई ऐसे लोग जो बरसात के मौसम में बिना बरसात के बचाव के दिन-रात काम करते रहते है। मगर उनके लिए एक रेन कोट खरीदना मानों एक दिन की कमाई खर्च करने जैसा है। बरसात के मौसम में गार्ड, माली, सफाई कर्मचारी, डिलीवरी बॉय को बरसात से बचाव के लिए मंगलवार को इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने रेन कोट वितरित किए।

प्रधान अनीता सिंगला ने बताया की आज के आधुनिक दौर में साइकिल एवं रिक्शा पर चलने वाले चालकों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। यह लोग इतने सक्षम नहीं होते है कि वह अपने बचाव के लिए गर्मी में छाता या फिर बरसात में रेनकोट तक खरीद सकें। हम सभी का नैतिक दायित्व है की हम उनकी मदद करें। इस दौरान जब दर्जनों लोगों को रेनकोट वितरित किया गया तो उनकी आंखों में एक अलग सी खुशी दिखाई दी। रेन कोट पाकर क्लब के सदस्यों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनीता सिंगला, अदिति भारद्वाज, संतोष गुप्ता, विज्ञा गर्ग, सुनीता गर्ग, प्रतिभा, इहा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।