• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Saturday, October 17, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, राष्ट्रपति के...

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

April 19, 2025

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस जिला महिला कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला महिला कमेटी अध्यक्ष सोनल नागर के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सोनल नागर ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है, जिससे महिलाओं में डर और असुरक्षा की भावना गहराई है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इस पर तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने ज्ञापन में जोर देते हुए कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, बाजार और पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और उन्हें महिलाओं के साथ संवेदनशीलता से पेश आने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की उचित व्यवस्था भी की जाए ताकि अंधेरे का फायदा कोई न उठा सके। पुलिस व्यवस्था में सुधार की बात करते हुए सोनल नागर ने कहा कि पुलिस को महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए तथा महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 के प्रचार-प्रसार की मांग भी उठाई ताकि ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना भी ज़रूरी बताया। सुरक्षा को लेकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने, आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने और महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की मांग भी उठाई। सोनल नागर ने अंत में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल एक सामाजिक मुद्दा नहीं, बल्कि यह हर महिला के आत्मसम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। कांग्रेस महिला कमेटी अपेक्षा करती है कि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र कदम उठाएगी। इस दौरान डिंपल, कशिश, प्रीति आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

  • TAGS
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghaziabad News
  • GZB Hindi News
  • hindi news
  • Mahila Congress
  • safety of women
  • streets demanding
  • submitted a memorandum
Previous articleनशामुक्ति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम, कैमकुस केंद्र में हैंड-वॉश और फिनायल बनाने की ट्रेनिंग
Next articleएक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में गूंजा गाजियाबाद, भाजपा नेताओं व समाजसेवियों की विशाल
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

वैदिक मंत्रों की गूंज और आहुतियों के बीच समरकूल में शतचंडी महायज्ञ का भव्य समापन

नए वोटरों को जोड़ने के अभियान में फिर दिखी लापरवाही, बूथ से गायब रहे बीएलओ

गरबा की धूम, रामलीला का जोश, जयकारों से गूंजा गौतम पब्लिक स्कूल

गाज़ियाबाद

वैदिक मंत्रों की गूंज और आहुतियों के बीच समरकूल में शतचंडी...

नए वोटरों को जोड़ने के अभियान में फिर दिखी लापरवाही, बूथ...

गरबा की धूम, रामलीला का जोश, जयकारों से गूंजा गौतम पब्लिक...

नॉएडा

डॉ अरुण वीर सिंह के विजन से भारतीय हस्तशिल्प को नई...

डांडिया की धुन पर झूम उठा एचआईएमटी परिसर, नवरात्रि उत्सव में...

नोएडा के एलिवेटेड रोड-अंडरपास होंगे कैमरों से लैस, कंट्रोल सेंटर से...

क्राइम

फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल...

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi