-मंत्री सुनील शर्मा की निधि से वार्ड में लगेंगी 12 हाईमास्ट लाइटें
-गंगा टावर में हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन, शिवालिक टावर को भी मिली सौगात
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र में रात के समय प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की निधि से कौशांबी के विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गंगा टावर और शिवालिक टावर में हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। गंगा टावर में लगाई गई हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों और टावर के पदाधिकारियों ने इस कार्य के लिए मंत्री सुनील शर्मा और पार्षद कुसुम मनोज गोयल का आभार जताया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि मंत्री सुनील शर्मा के सहयोग से उनके वार्ड में कुल 12 हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। वार्ड के प्रमुख स्थानों और उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां रात के समय पर्याप्त प्रकाश की आवश्यकता महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी बढऩे से सुरक्षा का वातावरण भी मजबूत होगा। कौशांबी स्थित गंगा टावर में हाईमास्ट लाइट लगने के बाद आयोजित कार्यक्रम में टावर के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था लंबे समय से जरूरी महसूस की जा रही थी। हाईमास्ट लाइट लगने से टावर के आसपास का क्षेत्र रात में बेहतर तरीके से रोशन रहेगा और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इस मौके पर गंगा टावर के अध्यक्ष एसवी सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता, अजय जैन, आरके माहेश्वरी (सेवानिवृत्त विंग कमांडर), योगाचार्य देवेंद्र शर्मा, अमित जैन, सुनील सिंह, अमिता जैन, नीतू जैन, संदीप सोनी, पूनम वर्धावन, सुरेश आहूजा, राजन दत्ता, गोपाल वधावान, पीसी गुप्ता, एचएन अग्रवाल, गुलाटी जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कौशांबी के शिवालिक टावर में भी मंत्री सुनील शर्मा की निधि से हाईमास्ट लाइट लगाई गई। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि वार्ड में अलग-अलग स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवालिक टावर को भी हाईमास्ट लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करना स्थानीय लोगों की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। शिवालिक टावर के पदाधिकारियों ने भी हाईमास्ट लाइट लगाए जाने पर खुशी जताई। उनका कहना था कि रात के समय पर्याप्त रोशनी होने से टावर परिसर और आसपास के रास्तों पर लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए रात के समय आवागमन अधिक सहज होगा। इस अवसर पर शिवालिक टावर के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक गुटगुडिय़ा, महासचिव संदीप आनंद, कोषाध्यक्ष शिवराम शंकर, धीरज जैन, सर्वेंद्र शेखर, लता सिंगल, कमल कुलश्रेष्ठ, शीतल झा, राजेश मेहरोत्रा, ज्योति जैन, नीलम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड में हाईमास्ट लाइटों की संख्या बढऩे से कौशांबी के प्रमुख स्थानों पर रात के समय रोशनी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। लोगों ने विकास कार्य के लिए मंत्री सुनील शर्मा और पार्षद कुसुम मनोज गोयल का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में इसी तरह अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य भी आगे बढ़ाए जाएंगे।

















