पीएम मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी बैठक। राजीव शर्मा के अलावा नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं अन्य पार्षदों से भी मेयर की बहस हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि मेयर सुनीता दयाल ने राजीव शर्मा, प्रवीण चौधरी एवं अन्य पार्षद को बैठक से बाहर निकलने तक की बात कही। इससे कई और पार्षदों में रोष बढ़ गया। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पार्टी संगठन में इसकी शिकायत करने की बात कही है। गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा का दबदबा है। लेकिन पार्टी के लोग ही आपस में एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम सदन कक्ष में मंगलवार को मेयर सुनीता दयाल और पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद राजीव शर्मा ने मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राजीव शर्मा के अलावा नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं अन्य पार्षदों से भी मेयर की बहस हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि मेयर सुनीता दयाल ने राजीव शर्मा, प्रवीण चौधरी एवं अन्य पार्षद को बैठक से बाहर निकलने तक की बात कही। इससे कई और पार्षदों में रोष बढ़ गया। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पार्टी संगठन में इसकी शिकायत करने की बात कही है। गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा का दबदबा है। लेकिन पार्टी के लोग ही आपस में एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में मेयर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित काफी संख्या में पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद थे। नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां चल रही है। बैठक में अपर नगरायुक्त एवं अभियान के नोडल अधिकारी अवनिंद्र कुमार ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के संबंध में सिलसिलेवार जानकारी निगम पार्षदों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने अभियान के उद्देश्य, प्रस्तावित गतिविधियों और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए पार्षदों से अभियान को प्रभावी बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक के दौरान निगम के नामित पार्षद सुनील यादव ने अमार्यादित टिप्पणी की जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। बैठक चल ही रही थी कि भाजपा पार्षद राजीव शर्मा नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और मेयर सुनीता दयाल के बीच तीखी बहस होने लगी। प्रवीण चौधरी ने नगर निगम की बोर्ड बैठकों एवं कार्यकारिणी बैठकों को निर्धारित समय पर आयोजित नहीं कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने के लिए बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठकें समय पर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि बिना कार्यकारिणी के आखिर नगर निगम किस तरह से संचालित होगा। प्रवीण चौधरी ने कार्यकारिणी की बैठकों और उसकी भूमिका को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उनके सवाल के बाद बैठक में निगम की कार्यप्रणाली और कार्यकारिणी की मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई।

वरिष्ठ भाजपा पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रवीण चौधरी की बातों का समर्थन करते हुए मेयर पर मनमानी करने और भ्रष्टाचार फैलाने तक का आरोप जड़ दिया। राजीव शर्मा ने कहा कि नगर निगम के कामकाज में बोर्ड और कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनकी वैधानिक स्थिति और आगामी व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। राजीव शर्मा ने अपनी ही पार्टी के मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि मेयर ने हाल ही में इनोवा क्रिस्टा कार खरीदी है, जिसे 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है और इसके कई बार ओवरस्पीडिंग चालान भी कट चुके हैं। राजीव शर्मा ने मेयर सुनीता दयाल की शिकायत पार्टी संगठन और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से करने की बात कही है।
उधर, पूरे घटनाक्रम को लेकर मेयर सुनीता दयाल ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक को जिस तरह से साजिशन बदनाम करने का प्रयास किया गया, उसके लिए जिम्मेदार पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मेयर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की तैयारी में तीन पार्षदों ने विवाद पैदा किया है। बैठक में दूसरे मुद्दे जान पूछकर उठाए गए। तीन पार्षदों की वजह से अन्य पार्षद अपनी बात नहीं रख सके। बैठक में हंगामा करने वाले पार्षदों की शिकायत संगठन से की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पार्षद अजय शर्मा, मनोज त्यागी, मधुकर त्यागी, प्रदीप चौधरी, भगवत गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मी और ओमप्रकाश सहित कई अन्य पार्षद मौजूद थे।

उधर, पूरे घटनाक्रम को लेकर मेयर सुनीता दयाल ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक को जिस तरह से साजिशन बदनाम करने का प्रयास किया गया, उसके लिए जिम्मेदार पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मेयर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की तैयारी में तीन पार्षदों ने विवाद पैदा किया है। बैठक में दूसरे मुद्दे जान पूछकर उठाए गए। तीन पार्षदों की वजह से अन्य पार्षद अपनी बात नहीं रख सके। बैठक में हंगामा करने वाले पार्षदों की शिकायत संगठन से की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पार्षद अजय शर्मा, मनोज त्यागी, मधुकर त्यागी, प्रदीप चौधरी, भगवत गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मी और ओमप्रकाश सहित कई अन्य पार्षद मौजूद थे।

















