उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
यदि आप भी कहीं रोजगार की तलाश में है तो ठगों के जाल से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी के लिए जांच परख कर प्रोसेस के तहत ही नौकरी पाने का प्रयत्न करें। अन्यथा आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। नगर के एच डी एफ सी बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवतियों सहित तीन लोगों ने एक युवती से 23 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का पता भी उसे तब चला जब ठगी करने वालों का फोन स्विच ऑफ आने लगा। जानकारी के अनुसार हापुड़ के जवाहर गंज निवासी पेंट व्यापारी की पुत्री को रोजगार की तलाश थी। हापुड़ एच डी एफ सी बैंक में नौकरी लगवाने के लिए कॉल आई तथा उन्होंने स्थानीय एच डी एफ सी बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही नौकरी के नाम पर ठगों ने युवती से तीन चार बार मे 23 हजार रुपए अकाउंट में डलवा लिए। लेकिन तब भी नौकरी नहीं मिली तो युवती ने उनको कॉल किया अब फोन स्विच ऑफ आने लगा। युवती को ठगी का अहसास हुआ युवती ने कोतवाली में राहुल, अनन्या एवं रेनू के विरुद्ध नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने बताया कि उसने नौकरी के लिए इच्छा जताई तो उन्होंने एच डी एफ सी बैंक में नौकरी लगाने की बात कही उन्होंने बैंक की ट्रेनिंग ऑफर लेटर तथा सिक्योरिटी के नाम पर ऑनलाइन फॉर्म भरवा कर रुपए ठग लिये।

















