-रसोइयों का सम्मान केवल सम्मान नहीं, बच्चों के स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी को सलाम है: संजीव शर्मा
-सोइयों के सम्मान समारोह में विधायक संजीव शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर ने बढ़ाया हौसला, बच्चों के पोषण में निभा रहीं अहम भूमिका
-दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये हुआ मासिक मानदेय, कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने पर रसोइयों में खुशी
– गाजियाबाद के साथ मोदीनगर और लोनी में भी हुए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने किया रसोइयों का सम्मान
-विद्यालयों की पोषण व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं रसोइयां, सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का भी मिला लाभ

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को रविवार को सम्मान के साथ बड़ी सौगात मिली। विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में आयोजित सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में रसोइयों के मासिक मानदेय को दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने की जानकारी से कार्यक्रम में मौजूद रसोइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा रहे। उन्होंने रसोइयों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे केवल भोजन तैयार करने का काम नहीं करतीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। ऐसे में उनके कार्य का सम्मान और उनके कल्याण की चिंता जरूरी है।

संजीव शर्मा ने कहा कि रसोइयों का सम्मान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उनके योगदान को स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ शरीर ही उनके बेहतर भविष्य की नींव है और प्रधानमंत्री पोषण योजना के सफल क्रियान्वयन में रसोइयों का योगदान जमीनी स्तर पर दिखाई देता है। उन्होंने मानदेय बढऩे पर रसोइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं उनके मनोबल को बढ़ाने में मदद करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ और बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव सहित विभागीय अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी रसोइयों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था में रसोइयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चों के लिए भोजन तैयार करना, उसकी गुणवत्ता और व्यवस्था का ध्यान रखना आसान जिम्मेदारी नहीं है। इसके बावजूद रसोइयां नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ा यह कदम रसोइयों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कार्ड के माध्यम से उन्हें निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में मौजूद रसोइयों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि के साथ चिकित्सा सुविधा मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस पहल के लिए सरकार और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी रसोइयों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोदीनगर तहसील में विधायक मंजू शिवाच की उपस्थिति में रसोइयों का सम्मान किया गया। वहीं लोनी तहसील में विधायक नंदकिशोर गुर्जर की मौजूदगी में रसोइयों को सम्मानित करने के साथ कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। दोनों स्थानों पर भी रसोइयों में उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को मजबूत करना है।
भोजन की व्यवस्था इस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सफल बनाने में रसोइयां प्रत्यक्ष भूमिका निभाती हैं। इसलिए उनके सम्मान, आर्थिक हित और स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ गाजियाबाद के प्रांतीय अध्यक्ष अनुज त्यागी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन टिंकू कंसल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. राकेश, जिला समन्वयक एमआईएस रुचि त्यागी, ईएमआईएस प्रभारी विजय बघेल, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुश्री सिंपल चौधरी और कंप्यूटर ऑपरेटर नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी श्रीमती पूनम शर्मा ने किया। मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा मिलने के बाद रसोइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले रसोइयों का कल्याण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सम्मान, आर्थिक प्रोत्साहन और स्वास्थ्य सुरक्षा के माध्यम से उनके कार्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।