• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Friday, October 9, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home नॉएडा ग्रेनो प्राधिकरण ने डाढ़ा में छह प्रतिशत भूखंड के लिए पात्रता तय...

ग्रेनो प्राधिकरण ने डाढ़ा में छह प्रतिशत भूखंड के लिए पात्रता तय करने को लगाया शिविर

February 1, 2024

-50 से अधिक किसानों ने दिए कागजात, दो फरवरी को सिरसा में लगेगा शिविर
-ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर गांवों में लग रहे शिविर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जमीन देने वाले डाढ़ा गांव के किसानों की छह फीसदी भूखंड प्राप्त करने की पात्रता तय करने के लिए बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया गया। 50 से अधिक किसानों ने शिविर में आकर अपनी पात्रता निर्धारित करने से जुड़े दस्तावेज सौंपे। प्राधिकरण इनकी पात्रता तय करते हुए भूखंड आवंटित करेगा। अब दो फरवरी को सिरसा गांव में शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही इस शिविर में एसआईटी जांच के बाद प्राप्त सही प्रकरणों में लीज बैक करने के लिए किसानों ने आवेदन किए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित करता है और उसके एवज में प्राधिकरण की तरफ से कुल अधिग्रहित जमीन का 06 फीसदी हिस्सा विकसित करके किसानों को देता है। इसकी पात्रता तय करने के लिए किसानों को प्राधिकरण आना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने किसानों को सुविधा प्रदान करते हुए छह फीसदी भूखंड प्राप्त करने की पात्रता तय करने के लिए गांवों में ही षिविर लगाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को डाढ़ा गांव में शिविर लगाया।

प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि भूलेख विभाग और परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 8 की टीम सुबह करीब 11 बजे से डाढ़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। टीम ने शिविर में आने वाले 50 से अधिक किसानों के छह फीसदी भूखंड के कागजात प्राप्त किए। शिविर में ही लीज बैक के सही प्रकरणों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। किसानों ने गांवों में ही शिविर लगाने के पहल की सराहना की है। इस शिविर में गांव से जुड़ी अन्य शिकायतों को भी सुना गया। उनको निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया है। इस शिविर में ओएसडी हिमांशु वर्मा के साथ ही ओएसडी रजनीकांत पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • TAGS
  • 50 farmers
  • determine eligibility
  • documents submitted
  • eligibility determined
  • Greater Noida Authority
  • Greno Authority
  • organizes camp
  • plot in Dadha
  • six percent
Previous articleसफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर और ट्रेनिंग का आयोजन
Next articleग्रेनो प्राधिकरण ने तुस्याना में अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

ईस्टर्न पेरिफेरल से जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा, 105 मीटर सड़क को मिलेगा नया विस्तार

थाने पहुंचने से पहले सुलझेंगे छोटे विवाद, पीएलवी कराएंगे मुफ्त समझौता

कैनवास पर उतरा जंगल, रंगों ने दिया वन्यजीव बचाने का संदेश

गाज़ियाबाद

थाने पहुंचने से पहले सुलझेंगे छोटे विवाद, पीएलवी कराएंगे मुफ्त समझौता

कैनवास पर उतरा जंगल, रंगों ने दिया वन्यजीव बचाने का संदेश

पहले वीडियो, फिर शिकायत और आखिर में ‘डील’! शराब दुकानों पर...

नॉएडा

ईस्टर्न पेरिफेरल से जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा, 105 मीटर सड़क को मिलेगा...

पहले वीडियो, फिर शिकायत और आखिर में ‘डील’! शराब दुकानों पर...

यमुना सिटी में 25 कंपनियां लगाएंगी 3155 करोड़, नौ हजार से...

क्राइम

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

आईबी अफसर का फर्जी रौब दिखाकर 15 करोड़ की रंगदारी मांगने...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi