लोनी जनसंपर्क कार्यालय का बिजेन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा के लोनी नगर में सोमवार को जिला महासचिव आस मोहम्मद मलिक के जनसंपर्क कार्यालय का जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने रीवन काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जावेद अंसारी को लोनी नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष एवं युवा नेता जाकिर को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बिजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 9, 10 , 11 अगस्त को महंगाई के खिलाफ महाहल्ला बोल पैठ एवं मंगल बाजारों में पैदल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा भाजपा ने चुनाव के समय जनता से कई वादे किए थे, जबकि अब भाजपा नींद में सो रही है। आज आम आदमी अपना घर नहीं चला पा रहा जो व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं घर की रोजाना जरूरत की चीजें दिन प्रतिदिन आसमान को छूने लगी हैं।

जिसके विरोध में कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार के खिलाफ महाहल्ला बोल अभियान चलाएंगे। इस मौके पर मास्टर यामीन मलिक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोनी के अध्यक्ष डॉक्टर जुल्फिकार, संयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आस मोहम्मद, मलिक मौलवी, रियासत अली, जाकिर इदरीसी, महेंद्र खटीक, परमेंद्र पांचाल, वसीम कालू, अकबरुद्दीन इदरीसी, सोहेल खान, सलीम, अहमद, सगीर, मोहम्मद आलम, राजेंद्र गुप्ता, नूर मोहम्मद आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।