जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी

-मानव सेवा समिति ने 300 लोगों को नि:शुल्क वितरित किया भोजन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पैसे के अभाव में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए इसी संकल्प के साथ पिछले करीब डेढ माह से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ मानव सेवा समिति (इंदिरापुरम इकाई) भोजन वितरित कर रही है। पौने दो माह लॉकडाउन के कारण रोज कमाने और रोज खाने वालों को काफी परेशानी हो रही। विपदा की इस घड़ी में विभिन्न संगठनों की ओर से जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को समिति द्वारा शुक्र चौक गुप्ता एसोसिएट पर करी 300 लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से काफी लोगों का व्यापार बंद चल रहा था। जनपद में भले ही अनलॉक हो गया हो, लेकिन व्यापार अभी भी पटरी पर नही आया है और दिहाड़ी मजदूर के लिए यह समय बढा ही कठिन है, जिनके सामने रोजगार के साथ खाने का भी संकट बना हुआ है। मानव सेवा समिति का उद्देश्य है कि अगर समाज के लोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ जा तो पैसे के अभाव के कारण कोई व्यक्ति भूखा नही सो पाएगा। समाज के लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सरकार अपनी ओर से काफी मदद कर रही है, लेकिन महामारी को देखते हुए यह काफी नहीं है। इस दौरान नानू राम जिंदल, रमन खन्ना, अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, संरक्षक हेमंत बाजपेई, शिव मित्तल, राजेश गुप्ता, विनीत सिंघल मौजूद रहे।