राजनगर रेसीडेंसी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजियाबाद। राजनगर रेसीडेंसी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और रेजीडेंट्स ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक प्रणाम किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दरअसल 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। इसी दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।

इसलिए हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, इसलिए इस दिन को देश में संविधान दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। ध्वजारोहण के बाद सभी नागरिकों ने देश की रक्षा और अपना सतत योगदान प्रदान करने की शपथ ली। इसके अलावा बच्चों ने भी ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

जिनमें देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने शहीदों को याद कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गणतंत्र दिवस समारोह में महेंद्र पाल सिंह, रामावतार, लवलेश गर्ग, एस.पी. सिंह, डॉ. मनीष चौहान, अंशु सिंह, हरबीर सिंह, राजीव गुप्ता, हर्ष चौधरी, पीसी जोशी, रुचि सिंघल, रीना ने विशेष रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।