हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को संस्था पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सदस्य पूर्णिमा रजवार, मार्गदर्शक खेमराज साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत शौर्य पराक्रम उत्कृष्ट रण कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हम भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।
क्योंकि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस पराक्रम से 3 मई 1999 को शुरू हुए कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त कर विश्व विजयी भारतीय तिरंगा लहरा दिया। लेकिन इस युद्ध में शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए संस्था ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों के बलिदान को याद रखते हुए उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर श्रद्धांजलि दी है और यह हम सबका कर्तव्य क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियां गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है।
तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है। इस दौरान श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक लता बोरा, पूर्णिमा रजवार, धर्मा, कुमारी ज्योति पाण्डेय, दीपा रावत, कुसुम बोरा, काजल खत्री, खेमराज साहू, रजत दिवाकर, महेश साहू, मोहिनी देवी, राधा आर्या, सोनू लाल साहू, रॉबिन भारती, मनीष साहू, अमित गोस्वामी, नन्दकिशोर आर्या, जानकी कश्यप, पावन आर्या, पंकज कोहली, संदीप यादव, ममता देवी, रोहतास प्रजापति, पप्पू गुप्ता, मुकेश कोहली, बृजलाल सिंह, रोहित देव, चन्दन बिष्ट, अमन कुमार, सुशील राय, सूरज मिस्त्री, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।



















