ब्रिज विहार वैक्सीनेशन सेंटर का मेयर ने किया निरीक्षण

-वैक्सीन सेंटर में डॉक्टर मिली नदारद, लगाई फटकार

गाजियाबाद। सामुदायिक भवन बी ब्लॉक ब्रिज विहार, पार्षद पूनम त्यागी के वार्ड-68 में मंगलवार को मेयर आशा शर्मा ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जिसमें ब्रिज विहार, सूर्य नगर, चन्द्र नगर, रामप्रस्थ एवं अन्य कालोनी के लोगो के लिए वैक्सीन लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। रोजाना 45 वर्ष से ऊपर एवं 18 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले लगभग 250-300 लोगो को टीका लग रहा है। वैक्सीन को लेकर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए लगभग 65 फिसदी क्षेत्र के लोगो को वैक्सीन लग चुकी है। मेयर के निरीक्षण के दौरान महिला स्टाफ बहुत अच्छा कार्य कर रही थी। बल्कि स्थानीय मात्र शक्ति द्वारा भी बहुत जोरो शोरो से अभियान चलाया जा रहा था। जिसके लिए मेयर ने उनके कार्य को सराहा, लेकिन सभी स्थानीय लोगों एवं स्थानीय पार्षद द्वारा महापौर को ड्यूटी डॉक्टर मिनी की शिकायत की गई। मौके पर डॉक्टर मौजूद न होने पर मेयर ने सीएमओ को फोन कर डॉक्टर की शिकायत की। मेयर ने हिदायत दी कि सरकार की मंशा के अनरूप सभी कार्य करें, वैक्सीन लगाने के कार्य में तेजी लाए, जिसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। मेयर ने सीएमओ से किसी अन्य डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान पार्षद पूनम त्यागी, पार्षद भगवान अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, भूपेश शर्मा, शशि खेमका, विनोद पंजी, जगदीश, उषा रावत, गीता सिंह, पिंकी, नीलम रौतेला, अमित कुमार,चंदन रौतेला, कार्तिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।