• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Monday, October 19, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ फिर बनेंगे मोदी पीएम:...

सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ फिर बनेंगे मोदी पीएम: बीएल वर्मा

September 30, 2022

-भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया। प्रबुद्ध वर्ग में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं प्रबुद्ध पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने संयुक्त रुप से की।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तथा सबका प्रयास के साथ जो सरकार कार्य कर रही है। उसकी चारों ओर जनता में सराहनीय कार्य की गूंज है। उन्होंने बताया मोदी के द्वारा अनेकों अनेक योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। जिससे जनता लाभान्वित हो रही है, उन्होंने बताया कि जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना योजना जिसमें गरीब लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की गई। उज्जवला योजना, फ्री बिजली योजना, अन्न वितरण, जनधन खाता योजना, किसान सम्मान राशि योजना एवं अन्य योजनाएं सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रबुद्ध जनों को संबोधित कर बताया। केंद्र सरकार में 27 मंत्री ओबीसी समाज के हैं एवं प्रदेश सरकार में 52 में से 22 मंत्री ओबीसी समाज के हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे की वह दिल्ली से अगर 100 भेजते हैं तो वह गांव जाते जाते मात्र 15 ही रह जाते हैं आज मोदी जी के अटल दृढ़ संकल्प के कारण जो भी किसी योजना का पैसा होता है। पहली बार 45 करोड़ जनधन खाते खुले भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां परिवारवाद हावी नहीं है अन्य कोई भी पार्टी हो सब जगह परिवारवाद ही है चाहे वह कांग्रेस हो या सपा।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले साल उन्नीस जून को उनको प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के रूप में मनोनीत किया गया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए उसे ओबीसी मोर्चा ने बखूबी निभाया है। चाहे वह चुनाव 2022 को जिसमें इसी ओबीसी वर्ग में अपना शत-प्रतिशत मत देकर भारतीय जनता पार्टी को पुन: उत्तर प्रदेश की सरकार बना कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं ऐसी पार्टी का सदस्य हूं जिसने मुझ पर विश्वास किया मैं ना तो एमएलए था ना एमएलसी था फिर भी उन्होंने मुझे माननीय योगी जी की के कैबिनेट में स्थान दिया।

राष्ट्रीय पॉलिसी एंड रिसर्च एवं शोध प्रमुख पंकज चौधरी ने कहा कि पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हर प्रदेश में अपना प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, संजीव शर्मा, रीना भाटी, प्रशांत गुर्जर पूर्व विधायक, सौरव जायसवाल, देवेंद्र यादव, हरेंद्र चौधरी, मोनू त्यागी, संजीव भाटी, सोनू बंसल, सचिन अंबावत, मनोज यादव, राजेंद्र तितोरिया, इंदर बजरंगी, ओमेंद्र कसाना, विजय उपाध्याय, लीलू जाट, आशीष बंसल, मनोज पाल, नीरज पांचाल, नरेश कश्यप, सतीश प्रजापति आदि प्रमुख प्रबुद्ध गण उपस्थित रहे।

  • TAGS
  • Bharatiya Janata Party
  • Food Distribution
  • Free Electricity Scheme
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghziabad News
  • hindi news
  • Jan Dhan Account Scheme
  • Kisan Samman Rashi Yojana
  • Minister Narendra Kashyap
  • Modi will become PM again
  • OBC Morcha Enlightened Class Conference
  • Ujjwala Yojana
  • Union Minister of State BL Verma
  • UP News
  • केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा
Previous articleशालीमार गार्डन में अवैध निर्माण पर गरजा जीडीए का बुलडोजर
Next articleबेरहम पति: शक के चलते पत्नी-नाबालिग बेटी का फावड़े से काट दिया गला, निर्मम हत्या के बाद घंटो घूमता रहा पति
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

मतदाता सूची होगी मजबूत तो लोकतंत्र होगा सशक्त, घर-घर जाकर पात्रों को जोड़ेंगे बीएलओ : डीएम

रामलीला और दुर्गा पूजा पंडालों में अग्निकांड रोकने को दमकल विभाग अलर्ट, सीएफओ सौरभ कुमार सिंह की टीम ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा

बाल विवाह पर प्रहार, मिशन शक्ति से बेटियों को सशक्त बनाने में जुटीं एसीपी शुचिता सिंह

गाज़ियाबाद

मतदाता सूची होगी मजबूत तो लोकतंत्र होगा सशक्त, घर-घर जाकर पात्रों...

रामलीला और दुर्गा पूजा पंडालों में अग्निकांड रोकने को दमकल विभाग...

बाल विवाह पर प्रहार, मिशन शक्ति से बेटियों को सशक्त बनाने...

नॉएडा

डॉ अरुण वीर सिंह के विजन से भारतीय हस्तशिल्प को नई...

डांडिया की धुन पर झूम उठा एचआईएमटी परिसर, नवरात्रि उत्सव में...

नोएडा के एलिवेटेड रोड-अंडरपास होंगे कैमरों से लैस, कंट्रोल सेंटर से...

क्राइम

फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल...

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi