सियोल से कोलंबो तक का अनुभव, अब गाजियाबाद में पासपोर्ट सेवा का नया अध्याय

  • 2018 बैच की आईएफएस अधिकारी संजना आर्य ने संभाली जिम्मेदारी, बेहतर सेवा व्यवस्था का दिया भरोसा
  • आवेदकों की सुविधा से लेकर समयबद्ध निस्तारण तक, नई अधिकारी की प्राथमिकताएं तय
  • नागरिक-केंद्रित व्यवस्था बनाने पर जोर, केंद्र में रहेगी पासपोर्ट सेवाओं में पारदर्शिता रहेगी  

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार को नई क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मिलीं। भारतीय विदेश सेवा की 2018 बैच की अधिकारी सुश्री संजना आर्य ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से लेकर विदेशों में भारतीय मिशनों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकीं संजना आर्य के कार्यभार संभालने के साथ ही गाजियाबाद क्षेत्र में पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक नागरिक-केंद्रित, सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने की दिशा में नई उम्मीद जगी है। सुश्री संजना आर्य भारतीय विदेश सेवा की प्रतिष्ठित अधिकारी हैं और अपने अब तक के सेवाकाल में देश के भीतर तथा विदेशों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, गाजियाबाद का कार्यभार ग्रहण करने से पहले वह विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा भारतीय दूतावास, सियोल तथा भारतीय उच्चायोग, कोलंबो में भी कार्य करते हुए उन्होंने भारत की विदेश सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का उनका अनुभव अब गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुश्री संजना आर्य ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सरल, सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आज आम नागरिकों की महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल है और इसे बनवाने वाले प्रत्येक आवेदक को बेहतर अनुभव और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा प्रणाली को और अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। आवेदकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने तथा सेवाओं को सहज बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका लक्ष्य यह रहेगा कि नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। संजना आर्य का कार्य अनुभव उन्हें एक व्यापक प्रशासनिक और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रदान करता है।

विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में कार्य करने के साथ ही दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित भारतीय दूतावास और श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में सेवाएं दे चुकीं संजना आर्य ने विभिन्न परिस्थितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त किया है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में देश के हितों और नागरिकों से जुड़े मामलों में कार्य करने का अनुभव अब उनकी नई जिम्मेदारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में उनका मुख्य फोकस आम नागरिकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के साथ व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाए रखने पर रहेगा। गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग पासपोर्ट सेवाओं के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े रहते हैं। ऐसे में नए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में संजना आर्य के सामने नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी और संवेदनशील कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने अपने संदेश में यह स्पष्ट किया है कि आवेदकों की सुविधा बढ़ाना और उन्हें सरल प्रक्रिया के माध्यम से समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कामकाज में एक नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। नागरिकों की सुविधा, सेवा की पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को केंद्र में रखकर कार्य करने की उनकी प्राथमिकता गाजियाबाद क्षेत्र के हजारों पासपोर्ट आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बेहतर सेवा व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में सुश्री संजना आर्य का अनुभव और प्रशासनिक दृष्टिकोण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के लिए नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।