• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, October 21, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home राज्य दिल्ली 200 उपद्रवी हिरासत में, गृहमंत्री के घर बैठक

200 उपद्रवी हिरासत में, गृहमंत्री के घर बैठक

January 27, 2021

खालिस्तान समर्थक कुछ ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब एक्शन में आ गई है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस ने 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। हिंसा की जांच और उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अब तक 22 एफआईआर दर्ज की है। उपद्रवियों पर दिल्ली में हिंसा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों को घायल किए जाने का आरोप है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त की बैठक चल रही है। पुलिस कमिश्नर दिल्ली में किसानों द्वारा किए गए उपद्रव और हिंसा पर गृह मंत्री को विस्तृत रिपोर्ट देंगे। बैठक में आईबी के चीफ भी मौजूद हैं। हिरासत में लिए गए प्रदर्शकारियों से सघन पूछताछ की जा रही है। वहीं, दिल्ली में हिंसा के बाद खालिस्तान समर्थक कुछ ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन अकाउंट्स से भारत विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा था। यह अकाउंट्स कनाडा और यूके से संचालित थे। बता दें कि यूके और कनाडा में बैठे खालिस्तान समर्थक निरंतर सोशल मीडिया के जरिए भारत के किसानों को उकसाने का काम कर रहे हैं। इसके जरिए वह खालिस्तान संबंधी मांग की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। उधर, दिल्ली पुलिस लाल किले पर हुई हिंसा की जांच के लिए आईबी और केंद्रीय एजेंसियों की सहायता ले रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल से जांच कराए जाने की संभावना है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु गृह मंत्रालय अब कानून मंत्रालय की मदद भी ले रहा है। लाल किले पर उपद्रव की घटना से गृह मंत्रालय बेहद गंभीर है। पुलिस अधिकारियों को उपद्रवियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना में घायल पुलिस कर्मियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

  • TAGS
  • Delhi Crime Branch and Special Sale
  • Police Commissioner Delhi
  • Pro-khalistan twitter account suspended
  • Union Home Minister Amit Shah
  • Violence on republic day
Previous articleदिल्ली हिंसा : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
Next articleअवैध डेयरी चलाने पर अब 5 हजार का जुर्माना
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

वर्दी का रौब नहीं, भरोसे की ताकत बनीं एसीपी उपासना पाण्डेय; बस्ती की बेटियों तक पहुंची मिशन शक्ति

त्योहार और चुनाव से पहले आबकारी विभाग का ‘चक्रव्यूह’, तस्करों से लेकर क्लब संचालकों तक पर शिकंजा

14 साल का इंतजार खत्म, केदारनाथ धाम में श्री केदार सभा को मिला स्थायी कार्यालय

गाज़ियाबाद

वर्दी का रौब नहीं, भरोसे की ताकत बनीं एसीपी उपासना पाण्डेय;...

आग से बचाव का हुनर बना रोजगार की राह, अग्नि सचेतकों...

थाने के चक्कर छोडि़ए, अब पुलिस पहुंचेगी आपके दरवाजे पर, लोहामंडी...

नॉएडा

दिवाली से पहले खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास, जाम के जंजाल से...

यमुना सिटी के 13 से अधिक सेक्टरों को एयरपोर्ट से जोड़ेगी...

हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में ‘द लॉ ऑफ लेगेसी’ की गूंज,...

क्राइम

फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल...

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi