-सुशासन दिवसÓ के अवसर पर केंद्र सरकार के अपर सचिव ने ग्राम कनौजा में प्रदर्शनियों का किया अवलोकन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी को सुशासन सप्ताह ÓÓ के रूप में मनाया गया। Óसुशासन दिवसÓ के अवसर पर शनिवार को केंद्र सरकार के अपर सचिव पुनीत यादव ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, सीडीओ अभिनव गोपाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, डीपीआरओ प्रदीप द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी योगेंंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर रवि कुमार सिंह आदि अधिकारियों के साथ ग्राम कनौजा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। ग्रामीणों ने सभी का फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया। अपर सचिव पुनीत ने कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए उनसे वार्ता की। किसान ऋषिपाल, श्रीपाल द्वारा बनाई वर्मी कम्पोस्ट खाद व लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह द्वारा चुडिय़ां, कड़े, लेडिज़ कपड़े, टैड़ी सहित अन्य प्रकार की वस्तुएं बनाई गई थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन लोगों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए इनके व्यवसाय को बढ़ाने में इनकी मदद की जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के क्रम में ‘Óप्रशासन गांव की ओरÓ के तहत हम लोग गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों से मिलते हैं और उनकी शिकायतों और आवेदन का पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारण कराते हैं। पहले के समय में हमें किसी भी योजना का लाभ तो दूर, योजना का पता भी नहीं चल पाता था, लेकिन आज के समय में हमें सभी योजनाओं की जानकारी समय पर मिल जाती है और हमें सिर्फ आवेदन करना होता है और हमें मिलने वाला लाभ सीधे हमें प्राप्त हो जाता है। इसलिए हमें सरकार द्वारा संचालित हर योजना के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए, क्योंकि जब हम जागरूक होंगे तभी हमें मिलने वाली योजनाओं के बारे में जागरूक होते हुए उनका लाभ ले पाएंगे। यदि किसी भी कारण से आपको योजना का लाभ नहीं मिलता और आप पात्रता रखते हैं तो उसकी शिकायत ऑनलाईन करें। आपकी शिकायतों को उच्च से उच्च अधिकारी और मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री तक इनका संज्ञान लेते हैं। इसलिए आप आवेदन करें या शिकायत करें आपको आपकी योजना अनुसार आपकी पात्रता देखते हुए लाभ अवश्य मिलेगा।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों, बालिकाओं, युवाओं, वृद्धों, विधवा महिलाओं, विकलांगों, किसानों, गरीबों सहित स्वास्थ्य क्षेत्र, खाद्यान्न क्षेत्र, विद्युत विभाग, सौर ऊर्जा, उद्यमी क्षेत्र, बैंक ऋण आदि की सभी योजनाओं से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि आपको किसी भी योजना के बारे में जानना है तो आप ग्राम पंचायत कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं या स्वयं मोबाइल के माध्यम से ऑनलाईन भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।इस मौके पर उज्जवला योजना, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.पूनम शर्मा ने किया।इसके बाद अपर सचिव पुनीत ने निगरावटी गांव रजापुर ब्लॉक में तालाब का निरीक्षण किया। जिसमें उनके लाभार्थी से वार्ता की गई। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अन्य विकास कार्योंं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

















