-प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री के पुत्र ने की भाजपा को वोट देने की अपील
गाजियाबाद। यूपी में पहले लोगों को पलायन कराया जाता था, लेकिन अब अपराधी पलायन कर रहे हैं। तुष्टिकरण के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है। हमने जो कहा वो करके दिखाया। हमने विकास सबका किया लेकिन तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं। इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराधियों, भू-माफियाओं का सफाया हुआ है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज प्रदेश में बड़े-बड़े पूंजीपति निवेश कर रहे हैं और नई-नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। जिनमें हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। यह बातें रविवार को मुरादनगर कस्बा मेन रोड स्थित श्री श्याम परिवार द्वारा योगेंद्र गुप्ता लिली के आवास पर प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारतवर्ष की साख बढ़ी है। कई क्षेत्रों में देश आत्मनिर्भर हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार अपराधों पर अंकुश लगा है। व्यापारियों महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी 3 सौ से अधिक सीट प्राप्त करेगी। नीरज सिंह ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक अजीत पाल त्यागी को डेढ़ लाख वोटों से जिताने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल वह बसपा के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
श्याम परिवार की ओर से नीरज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। योगेंद्र लिली गुप्ता द्वारा भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया। भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार ने समाज के कमजोर वर्ग किसानों मजदूरों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नए-नए हाईवे बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में भू माफियाओं अपराधियों बोलबाला था। शहर की बहू-बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज योगी आदित्यनाथ के शासन काल में भू-माफियाओं और बड़े-बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफियाओं अपराधियों की करोड़ की संपत्ति जप्त कर गरीबों को पट्टे दिए हैं।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विकास तेवतिया ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को भारी मतों से जीता कर एक बार फिर क्षेत्र की जनता इतिहास दोहराएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के संरक्षक विष्णु गर्ग ने की। संचालन संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल नेता विकास चौधरी विक्की चौधरी बसपा नेता एवं पूर्व सभासद रमेश प्रजापति ने अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल होने पर उन्हें पट्टा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के महानगर सह मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल, सुशील गोयल, अमरीश गोयल, जीडीए बोर्ड सदस्य डॉक्टर केशव त्यागी, समाजसेवी राधे कृष्णा अरोड़ा, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़, सभासद बिंदु त्यागी, विकास त्यागी, भाजपा नेत्री उषा चौधरी, बुध गोपाल गोयल, पूर्व सभासद नरेंद्र नींदों, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मनोज शर्मा, विष्णु मित्तल, रोहतास मित्तल मौजूद रहे।
















