श्री राम मंदिर निर्माण निधि में बच्ची ने दिया योगदान

राम मंदिर निधि में स्वेच्छा से दान कर रहे राम भक्त

गाजियाबाद। श्री राम मंदिर निधि संग्रह में जन मानस पूर्ण सहयोग दे रहा है। शहर ही नहीं गांव की गली-मोहल्लों में राम भक्त टोलियां बनाकर धन संग्रह कर रहे हैं। जिसमें श्रद्धालु पूरे मन से दान करते हुए उत्साह दिखा रहे हैं। मंदिर निर्माण में दान करने से बच्चे भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए छोटी बच्ची सिद्धि राठौर ने अपनी गुल्लक भेंट की। जिसको बच्ची ने पिछले काफी समय से अपने गुल्लक में 2094 रुपए एकत्रित किए थे। वहीं उनके पिता प्रदीप राठौर ने बच्ची के एत्रित रूपए में 6 रूपए मिलाकर 2100 रूपए का दान मंदिर निर्माण के लिए भाजपा महानगर महामंत्री सुशील गौतम एवं महानगर मंत्री गुंजन शर्मा को सहयोग राशि कूपन देकर एकत्र की। जय श्री राम का उद्घोष करते हुए प्रदीप राठौर ने कहा कि और भी बच्चों को एवं पूरे हिंदू समाज को श्री राम मंदिर के भवन निर्माण केे अधिक से अधिक दान करना चाहिए। बच्ची सिद्धि राठौर ने गुल्लक भेंट करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम सभी के भगवान हैं। बाल्यकाल में जमा की गई राशि प्रभु के नाम दान करने अलग अनुभूति हो रही है। महानगर महामंत्री सुशील गौतम ने बच्चे को आशीर्वाद दिया एवं कहा कि ऐसे ही लोग ऐसे ही परिवारों को अपने बच्चों को संस्कारवान एवं धर्म के प्रति आस्थावान रहने की प्रेरणा देनी चाहिए। जैसे कि राठौर परिवार ने दी है। महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयासों को हमेशा हिंदू समाज याद रखेगा एवं भारत का भविष्य इन होनहारों के हाथ में सर्वथा सुरक्षित है। धन संग्रह के लिए किसी से आग्रह करने की जरूरत नहीं पड़ रही, बल्कि रामभक्त राममंदिर निधि में स्वेच्छा से आगे आकर दान कर रहे हैं। इस दौरान प्रिंस राठौर, प्रदीप राठौर, दीपांशु राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।