गाजियाबाद। जनपद में कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी और एक्सप्रेस ग्रीन आरडब्ल्यू में वार्ड-72 पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में मेगा वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। कोरोना से बचाव के लिए नागरिकों को 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी के नियम के प्रति जागरूक किया गया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम है। लेकिन कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नही है।
जिसके लिए हमें कोविड गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। घर बाहर निकलते वक्त मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखना होगा। हमारी जरा सी लापरवाही मौत के मुहांने पहुंचा सकती है। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। कैंप मेंं सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सेक्टर-1 की प्रबंधक रितु वर्मा की टीम द्वारा नागरिकों को डोज दी गई। इस मौके पर दीपक गुप्ता, आशीष गौड़, गुलशन सदाना, प्रवीण महेश्वरी, सुमित, अनतूना बनर्जी, शैलेंद्र गर्ग, गिरिधर, नितिन कपूर, भाजपा नेता अवधेश कटिहार , कार्तिकेय सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने इस कार्य के लिए सहयोग किया।

















