उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकताओं ने हाईवे पर पैदल मार्च निकाला तथा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। नगर अध्यक्ष मनीष बंसल व विधानसभा अध्यक्ष देवद्रत धामा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता दिल्ली मेरठ मार्ग पर अग्रसेन पार्क के सामने एकत्र हुए और फिर यहां से जुलूस के रुप में तहसील पहुंचे। जहां प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में दिया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता माहौल बना हुआ है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में पहले पांच साल सविंदा रखने का फैसला गलत है। इससे भष्ट्राचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर कर देेगी। इस मौके पर परवेज चौधरी, मनीषा त्यागी, अवनीश त्यागी, कपिल कुमार ,वसीम अहमद, सुनील, विनय कुमार, उत्तम त्यागी, प्रदीप जाटव, सोनिया सिंह व कमलेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

















