गाजियाबाद। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को नगर निगम सभागार में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने की। नगर आयुक्त ने संभव में आए शिकायतकर्ताओं की शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारी को तत्काल समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। संभव में कुल 18 संदर्भ प्राप्त हुए अधिकांश समस्याएं स्वास्थ्य विभाग की प्राप्त हुई। नगर निगम द्वारा समस्याओं के समाधान पर विशेष कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार, त्वरित कार्यवाही अधिकारियों द्वारा की जा रही है। संभव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की 5, निर्माण विभाग की 3, अतिक्रमण संबंधित 1, टैक्स संबंधित 3, प्रॉपर्टी संबंधित 4, जलकल विभाग संबंधित 1 शिकायत प्राप्त हुई।
नगर आयुक्त ने कहा संभव जनसुनवाई में आने वाली सभी शिकायतों के निस्तारण किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों के निस्तारण की पारदर्शिता के लिए अधिकारी खुद इसका फीडबैक लें। जिससे शिकायतकर्ता की शिकायत के निस्तारण की पारदर्शिता बनी रहें। साथ ही जोनल प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश देते हुए मोटिवेट भी किया है कि अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली समस्याओं और संभव में प्राप्त होने वाली समस्याओं पर प्राथमिकता पर कार्यवाही की जाए। संभव में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, हेल्थ अफसर डॉ0 मिथिलेश कुमार, सीटीओ डॉ संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।


















