गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर के कई स्थानों पर भू-माफियाओं से जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। साथ ही सरकारी जमीन को कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सदरपुर ग्राम से तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया। शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए जहां जनता एकजुट होकर प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व सरकारी स्थानों का घेराव कर उनका दुरुपयोग कर रहे हंै। सदरपुर ग्राम के तालाब जिसका खसरा नंबर 557 है भू माफियाओं द्वारा उक्त स्थल पर पक्का निर्माण किया हुआ था, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अपर नगरायुक्त आरएन पांडे द्वारा टीम सहित मौके पर उपस्थित होकर पक्का निर्माण हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। स्थल की कुल लागत 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ तथा जोनल प्रभारी कविनगर हरि कृष्ण गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।

















