• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, October 15, 2026
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद सीएम की विवादस्पद फोटो पोस्ट की, पार्षद के खिलाफ एफआईआर

सीएम की विवादस्पद फोटो पोस्ट की, पार्षद के खिलाफ एफआईआर

February 14, 2022

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विवादास्पद फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट होने पर पुलिस ने सपा पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उधर, पार्षद ने अपने फेसबुक अकाउंट से संबंधित फोटो को आनन-फानन में डिलिट कर दिया है। पार्षद ने सफाई दी है कि उन्होंने यह फोटो पोस्ट नहीं की थी। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में यह मामला प्रकाश में आया है। पसौंडा वार्ड के पार्षद मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पसौंडा गांव के नागरिकों के पास रविवार की रात पार्षद चौधरी मुस्तकीम के फेसबुक अकाउंट की पोस्ट का स्क्रीनशॉट पहुंचा था। यह स्क्रीनशॉट देखकर नागरिकों में उबाल आ गया। आरोप है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की विवादास्पद फोटो पोस्ट की गई थी। तस्वीर पर हाजी लियाकत कुरैशी निवासी गोरखपुर लिखा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की देर रात कपिल मावी, दिनेश कसाना, विपिन कसाना, हरदीप ठाकुर, विनय गौतम, हैप्पी सिंह, दीपक उपाध्याय, मनोज कसाना आदि एकत्र होकर थाना टीला मोड़ पहुंचे।

इस दौरान पार्षद के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। भाजपाइयों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सीएम होने के अलावा गोरखनाथ मठ के मठाधीश भी हैं। योगी की विवादास्पद फोटो पोस्ट होने से नागरिकों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने इस पोस्ट को साझा भी किया है।

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं, पार्षद मुस्तकीम का कहना है कि उन्होंने यह फोटो पोस्ट नहीं की थी। सनद रहे कि चौ. मुस्तकीम ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था।

  • TAGS
  • CM Yogi Adityanath
  • Councilor Mustakim Choudhary
  • Facebook account
  • FIR against Councilor
Previous articleकर्नाटक से गाजियाबाद पहुंचा हिजाब विवाद, महिलाओं ने किया हंगामा, एफआईआर दर्ज
Next articleयूपी में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, 586 उम्मीदवार मैदान में
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

मिशन शक्ति से बेटियों को मिला सुरक्षा का भरोसा, करियर गाइडेंस देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

रामलीला में ‘जीरो रिस्क मिशन’ पर फायर ब्रिगेड, भीड़ के बीच हर मोर्चे पर अग्निशमन योद्धाओं का पहरा

8 करोड़ से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा नगर निगम, दिवाली से पहले मिलेगी राहत

गाज़ियाबाद

मिशन शक्ति से बेटियों को मिला सुरक्षा का भरोसा, करियर गाइडेंस...

रामलीला में ‘जीरो रिस्क मिशन’ पर फायर ब्रिगेड, भीड़ के बीच...

8 करोड़ से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा...

नॉएडा

नोएडा के एलिवेटेड रोड-अंडरपास होंगे कैमरों से लैस, कंट्रोल सेंटर से...

नोएडा में त्योहारों से पहले शराब की दुकानों पर आबकारी अधिकारी...

एचआईएमटी में फ्रेशर्स पार्टी में अनिल और नेहा चौधरी बने मिस्टर-मिस...

क्राइम

फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल...

गाजियाबाद में मिर्ची गैंग का आंतक: मिर्ची का धुआं कर घर...

राक्षस था मेरा पोता, गिरफ्तारी का अफसोस नहीं साहब, 79 वर्षीय...

बिज़नेस

1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेगा एमएसएमई का महाकुंभ, 1000...

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

आईआईए के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से करेगी विचार: सुरेश खन्ना

  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
© 2020-2021 UdayBhoomi